
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स ऑनलाइन परीक्षा फाॅर्म में एक फरवरी से संशोधन कर सकेंगे। वर्ष 2021 के ऑनलाइन फाॅर्म भरने में हुई गलतियां सुधारने के लिए स्टूडेंट्स को बोर्ड ने 13 फरवरी तक का समय दिया है। ऑनलाइन करेक्शन के लिए संस्था प्रधान को दिए गए आईडी-पासवर्ड के जरिए वेबसाइट खोलनी होगी।
संशोधन के बाद उसे लॉक करना होगा। एक बार लॉक करने के बाद दोबारा संशोधन नहीं होगा। बोर्ड के मुताबिक पिता व माता के नाम (केवल स्पेलिंग), जेंडर, बीपीएल, जाति श्रेणी, पता व फोन नंबर, अन्य (टोकन शुल्क वाले अभ्यर्थियों को छोड़कर), श्रेणी, पूर्व शैक्षणिक योग्यता, फोटो तथा हस्ताक्षर स्कैनिंग, पात्रता प्रमाण पत्र क्रमांक और दिनांक आदि में करेक्शन कर सकते हैं।














