आने वाला मंगलवार सौरमंडल के लिए खास होगा। क्योंकि इस दिन पृथ्वी (Earth) और सूर्य (Sun) के साथ मंगल ग्रह अपनी जुगलबंदी करेगा और एक सीध में आ जाएगा। ये खगोलीय घटना जब घटेगी तो आप मंगल ग्रह को पृथ्वी के सबसे नजदीक पाएंगे। यही नहीं, मंगल ग्रह (Mars) को सीधे अपनी आंखों से देख भी पाएंगे। लेकिन अगर आप चूक गए तो फिर सितंबर 2035 तक का इंतजार करेगा पड़ेगा।
मंगलवार को संयोगइस महीने की 13 तारीख को मंगल, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में आयेंगे। यह घटना उस समय घटेगी जब सूर्य पश्चिम में अस्त हो रहा होगा और उसी दौरान ठीक पूर्व की दिशा में मंगल उदित हो रहा होगा। इसी समय मंगल ग्रह आसमान में अपनी लालिमा बिखेर रहा होगा। इस स्थिति को मार्स एट अपोजिशन (Mars at Opposition) की स्थिति कहा जाता है।
हर 26वें माह में पास आते हैं पृथ्वी मंगलमंगल और पृथ्वी हर 26 माह बाद एक-दूसरे के पास आ जाते हैं। दोनों ग्रहों के अंडाकार पथ में घूमने के कारण तथा पृथ्वी और मंगल की कक्षा कुछ डिग्री से झुकी होने के कारण इस दूरी का मान घटता-बढ़ता रहता है। इसीलिए इन परिस्थितियों में चमक भी अलग अलग होती है और अलग अलग दिशा भी।
सौरमंडल के लिए खास है यह सालइस समय आकाश में 20 साल बाद गुरू और शनि भी नजदीक आ रहे हैं। इसीलिए आजकल जब आप आसमान में देख रहे होंगे तो गुरु और उसके साथ जोड़ी बनाता शनि आपको दिखेगा। हालांकि हर कोई इनकी पहचान करने में सक्षम नहीं है।