न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडोनेशिया विमान हादसा : सभी 189 यात्रियों की मौत, जांच और बचाव दल ने की पुष्टि

विमान हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटे दल ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Oct 2018 4:39:57

इंडोनेशिया विमान हादसा : सभी 189 यात्रियों की मौत, जांच और बचाव दल ने की पुष्टि

इंडोनेशिया के जकार्ता से पांकल पिनांग शहर जा रहा एक यात्री विमान सोमवार सुबह उड़ान भरने के 13 मिनट बाद समुद्र में क्रैश हो गया। जांच और बचाव दल ने विमान भी में सवार सभी 189 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। वही अब खबर आई है कि विमान हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य में जुटे दल ने पुष्टि की है कि विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई है। यह खबर न्‍यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से है। बता दें कि इंडोनेशिया में सोमवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां इंडोनेशियाई एयरलाइंस लॉयन एयर का विमान सोमवार सुबह से लापता होने के बाद जावा सागर में क्रैश हो गया था। विमान का मलबा मिल गया है। मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है।

lion air fight,jakarta,plane crashed

विमान में 189 यात्री सवार थे। जिनमे तीन बच्चों समेत 181 यात्री, दो पायलट और छह अन्य क्रू मेंबर्स थे। विमान संपर्क टूटने वाली जगह से करीब दो नॉटिकल मील (3.7 किलोमीटर) दूर कारावांग की खाड़ी में क्रैश हुआ। विमान में इंडोनेशिया के वित्त मंत्रालय के 20 अधिकारी भी सवार थे। इस प्लेन के दो पायलटों में से एक कैप्टन भव्य सुनेजा थे।

lion air fight,jakarta,plane crashed

बताया जा रहा है कि वे मूल रूप से दिल्ली के थे। मार्च 2011 में ही वे लॉयन एयर से जुड़े थे। वहीं हादसे के बाद इंडोनेशियाई एनर्जी फर्म पर्टेमिना ने अधिकारिक बयान जारी करके हादसे की पुष्टि की है। साथ ही उसने अपने बयान में कहा है कि जावा के समुद्री तट पर दुर्घटनाग्रस्‍त विमान का मलबा मिला है। इसमें विमान की सीटें भी शामिल हैं।

lion air fight,jakarta,plane crashed

सरकारी एजेंसी के प्रवक्ता मोहम्मद सयायुगी ने एक प्रेस-कांफ्रेस में किसी भी विमान यात्री के बचने की संभावना से इंकार किया। उनका कहना है कि हम आशा कर सकते हैं, भगवान से प्रार्थना कर सकते हैं, लेकिन इसकी संभावना नहीं दिख रहीं है। वहीं लॉयन एयर ग्रुप के सीईओ एडवर्ड सीरैत ने अपने अधिकारिक बयान में घटना के कारणों के बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया है।

lion air fight,jakarta,plane crashed

तकनीकी खराबी की बात सामने आई थी

विमान कंपनी लॉयन एयर के सीईओ एडवर्ड सैट ने कहा कि रविवार रात को ही प्लेन में कुछ तकनीकी खराबी की बात सामने आई थी। तब प्लेन डेनपसार से जकार्ता आ रहा था। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि इंजीनियरों ने खराबी को ठीक करने के बाद ही सुबह प्लेन को रवाना किया। इंडोनेशिया एयर नेविगेशन के अधिकारी सिंदु रहायु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि विमान के उड़ान भरने के बाद पायलटों ने लौटने की अनुमति मांगी, लेकिन इजाजत मिलने के ठीक बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) का फ्लाइट से संपर्क टूट गया।

lion air fight,jakarta,plane crashed

यह क्रैश इंडोनेशिया का सबसे बड़ा विमान हादसा हो सकता है। इससे पहले दिसंबर 2014 में एयर एशिया फ्लाइट क्यूजेड8501 क्रैश में 162 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे का शिकार हुआ विमान बोइंग 737 मैक्स-8 था। इसमें एक बार में 210 यात्री सफर कर सकते हैं। हादसे की वजह अभी साफ नहीं है।

lion air fight,jakarta,plane crashed

दो महीने ही पुराना था विमान

यह बोइंग 737 मैक्स-8 की पहली दुर्घटना बताई जा रही है। 2016 तक यह मॉडल सिर्फ कमर्शियल कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता था। इसे लॉयन एयर को अगस्त में ही डिलीवर किया गया था। विमान के पायलट भी काफी अनुभवी थे। दोनों को कुल 11 हजार घंटे फ्लाइट उड़ाने का अनुभव था।

lion air fight,jakarta,plane crashed

2013 में भी क्रैश हो चुका है लॉयन एयर का विमान

लॉयन एयर इंडोनेशिया की किफायती हवाई सेवा है। 2013 में भी लॉयन एयर की फ्लाइट बाली के एंगुराह राय इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड होने से पहले समुद्र में क्रैश हो गई थी। इसमें सवार सभी 108 यात्री बच गए थे। 2004 में भी लॉयन एयर का जकार्ता से जा रहा विमान-538 सोलो शहर में क्रैश हो गया था। इसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
मुश्किल में नेपाल के लोगों का सहारा बने सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर काठमांडू पहुंचे
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
जौहर पर बयान देकर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, अब बोलीं- मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया
जौहर पर बयान देकर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, अब बोलीं- मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘हनुमान अंश’ ने फिर चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ ने पकड़ी थोड़ी रफ्तार; मंगलवार को किसने कितना कमाया?
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन