न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इलाहाबाद जंक्शन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खबर देने वाले का मोबाइल स्विच ऑफ, प्रशासन अर्लट

इलाहाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने फोन कर इलाहाबाद जंक्शन उड़ाने की खबर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Dec 2018 9:28:34

इलाहाबाद जंक्शन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खबर देने वाले का मोबाइल स्विच ऑफ, प्रशासन अर्लट

इलाहाबाद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने फोन कर इलाहाबाद जंक्शन उड़ाने की खबर दी। कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि कुछ लोग तड़के चार बजे जंक्शन पर बम धमाका करेंगे। पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने सुबह तक चेकिंग की। काफी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा यूनिटें, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड मौके पर पहुंच गई और जंक्शन का कोना कोना छाना जाने जाने लगा। सुबह तक पूरा रेलवे स्टेशन अलर्ट पर रखा गया और खोजबीन जारी रही। हालांकि सुरक्षाकर्मियों के हाथ कुछ भी संदिग्ध चीज नहीं लगी है। फोन करने वाले का नंबर भी उसके बाद से स्विच आफ हो गया था। अब तक की जांच के बाद इसे किसी की शरारत माना जा रहा है। फोन करने वाले की तलाश की जा रही है।

इलाहाबाद जंक्शन को उड़ाने की धमकी शनिवार की देर रात दी गई थी। पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम को फोन करने वाले युवक ने इलाहाबाद जंक्शन को उड़ाने को लेकर आतंकियों का पूरा प्लान भी बताया था। फोन करने वाले शख्स ने पुलिस को बताया कि शहर के सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे पर खड़े कुछ लोगो की बातें सुनी है। वह इलाहाबाद जंक्शन को बम से उड़ाने वाले हैं। सुबह 4:00 बजे प्लेटफार्म नंबर 7 और 8 को उड़ाने की तैयारी है। हालांकि, आश्चर्यजनक तरीके से फोन करने वाले युवक ने कंट्रोल रूम में अपना नाम और पता नहीं बताया। कंट्रोल रूम से तुरंत उच्चाधिकारियों के साथ जीआरपी और आरपीएफ को भी सूचना दी गई। करीब पौने तीन बजे एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव, एसपी जीआरपी हिमांशु कुमार और आरपीएफ के कमांडेंट भी पहुंच गए।

बम डिस्पोजल और डाग स्क्वायड के साथ जंक्शन के चप्पे-चप्पे की छानबीन की गई। देर रात लोकल पुलिस भी खोजबीन करने के लिए इलाहाबाद जंक्शन पहुंची और एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव, एसपी जीआरपी हिमांशु कुमार और आरपीएफ के कमांडेंट भी अपनी टीम के साथ मौके पर डटे रहे। सुबह तक बम की तलाश की जाती रही, लेकिन ना धमाका हुआ और ना ही कहीं पर बम मिल सका है।

इस दौरान यात्रियों में भी हड़कंप मचा रहा कि आखिर इतनी फोर्स रात में क्या कर रही है। सर्च आपरेशन सुबह तक चलता रहा। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। एसपी सिटी एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया की फोन करने वाले की शख्स की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि संभवतः यह किसी की शरारत थी। वहीं, जीआरपी के इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह ने बताया कि आरपीएफ और जीआरपी को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सीसीटीवी ड्यूटी पर विशेष सावधानी बरती जा रही है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। आरपीएफ की 'आपदा प्रबंधन टीम' तैनात की गई है। फिलहाल इलाहाबाद जंक्शन पूरी तरह सुरक्षित है। अब कुंभ मेले तक हमारा स्टाफ हाई एलर्ट पर ही रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी