न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट का दावा, मारा गया ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा

आतंकी संगठन अलकायदा के चीफ रहे ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन के मारे जाने की खबर है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Aug 2019 7:09:32

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट का दावा, मारा गया ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा

आतंकी संगठन अलकायदा के चीफ रहे ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन के मारे जाने की खबर है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि हमजा की मौत में अमेरिका का हाथ है या नहीं। तीन अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका ने खुफिया जानकारी प्राप्त की है कि ओसामा बिन लादेन का बेटा मर चुका है। हालाकि, अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि हमला की मौत कहां पर हुई। राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने भी बुधवार को इस खबर पर कोई टिप्‍पणी करने से मना कर दिया। वर्षों से अंदाजा लगाया जा रहा था कि हमजा पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सीरिया में रह रहा है या फिर ईरान में नजरबंद है। हालांकि अब उसके मारे जाने की सूचना आई है।

इससे पहले मार्च महीने में अमेरिका ने हमजा का पता बताने वाले को 10 लाख डॉलर पुरस्‍कार देने का ऐलान किया था। अमेरिका ने कहा था कि हमजा अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए उस पर हमले की साजिश रच रहा है। इसी को देखते हुए इतने बड़े पुरस्‍कार का ऐलान किया गया है।

अमेरिका ओसामा के बेटे हमजा बिन-लादेन को आतंकवाद के ऊभरते हुए चेहरे के रूप में देखता था। 'जिहाद के युवराज' के नाम से जाने वाले हमजा के ठिकाने का काफी दिनों से कोई अता-पता नहीं था। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने हमजा बिन लादेन का नाम अपनी प्रतिबंध सूची में डाल दिया था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अमेरिका की ओर से हमजा को लेकर कड़े फैसले लेने के बाद सऊदी अरब ने भी हमजा की नागरिकता रद्द कर दी थी।

अल-कायदा के सरगना रहे ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन ने पिछले दिनों शादी कर ली थी। हमजा ने यह शादी किसी और से नहीं बल्कि 9/11 आतंकी हमले के लिए विमान हाइजैक करने वाले मोहम्मद अता की बेटी से की थी। ओसामा के परिवार ने भी इसकी पुष्टि की थी। हमजा को अब अल-कायदा में काफी ऊंचा पद मिल गया था और वह अपने पिता की मौत का बदला लेने की फिराक में था। हमजा बिन लादेन ओसामा की उन तीन जिंदा बची तीन बीवियों में से एक का बेटा है, जो अमेरिकी अटैक के वक्त उसके साथ ऐबटाबाद में रह रही थीं।

पिछले कई सालों से 'जिहाद के क्राउन प्रिंस' के नाम से कुख्यात हमजा बिन लादेन के ठिकानों को ढूंढने की कोशिश अमेरिका कर रहा था। उसके बारे में कभी पाकिस्तान, अफगानिस्तान तो ईरान में छिपे होने की खबर आती रहती थी। हमजा, ओसामा की तीन जीवित पत्नियों में से एक खैरिया सबार का बेटा है, जो एबटाबाद में अपने पति ओसामा बिन लादेन के साथ रह रही थी।

खबरों के मुताबिक, हमजा की पत्नी मिस्र की नागरिक है। ओसामा बिन लादेन के मरने के बाद से उसकी पत्नियां और बच्चे सऊदी अरब लौट गए थे जहां उन्हें पूर्व शहजादे मोहम्मद बिन नायेफ ने शरण दी थी।

ओसामा की पत्नियों और उसके बच्चों ने लगातार लादेन की मां आलिया घानेम से संपर्क बनाए रखा। हमजा का नाम अंतिम बार वर्ष 2018 में अलकायदा की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति में आया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत