न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस्तीफे से पहले अजित पवार और एनसीपी नेताओं की हुई थी सीक्रेट मीटिंग, शरद पवार से भी फोन पर हुई थी बात!

अजित पवार ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही हथियार डाल दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने देवेंद्र फडणवीस और अपने भाई श्रीनिवास पवार से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Nov 2019 3:24:23

इस्तीफे से पहले अजित पवार और एनसीपी नेताओं की हुई थी सीक्रेट मीटिंग, शरद पवार से भी फोन पर हुई थी बात!

महाराष्ट्र में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूरा गेम बदल गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से बागी हुए अजित पवार ने इस्तीफा दे दिया है। अजित पवार ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही हथियार डाल दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने देवेंद्र फडणवीस और अपने भाई श्रीनिवास पवार से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया है। वही अजित पवार के इस्तीफे से पहले एक गुप्त स्थान पर सीक्रेट मीटिंग रखी गई थी। अजित पवार को समझाने के लिए एनसीपी के सीनियर नेता छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल, दिलीप वलसे पाटिल और सुनील तटकरे गए थे। इस बैठक में अजित पवार के परिवार के सदस्य भी शामिल थे। इस मीटिंग में अजित ने फोन पर शरद पवार और सुप्रिया सुले से भी बातचीत की। गुप्त स्थान पर मीटिंग के बाद अजित पवार वहां से निकल कर ट्रायडेंट होटल गए और कार्यकर्ताओं से मिले, फिर वो अपने बंगले वर्षा गए। उसके बाद अपने भाई श्रीनिवास पवार के घर पहुंचे। इसके बाद अजित पवार ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और उसके बाद उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफा दे दिया।

आपको बता दे, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के विपक्षी दलों की याचिकाओं पर विचार करने के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बुधवार 27 नवंबर शाम 5 बजे से पहले विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का अंतरिम निर्देश दिया था। जस्टिस एन।वी। रमना, जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस अशोक भूषण की सदस्यता वाली पीठ ने विपक्षी दलों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि चूंकि विधायकों ने शपथ ग्रहण नहीं किया है, इसलिए 27 नवंबर को जल्द से जल्द बहुमत परीक्षण हो जाना चाहिए। पीठ ने कहा कि बहुमत परीक्षण बुधवार शाम पांच बजे से पहले हो जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका