न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस वजह से महंगी हो जायेगी 1 अक्टूबर से हवाई यात्रा

1 अक्टूबर से लोगों के लिए हवाई यात्रा महंगी हो जाएगी। यात्रियों पर एक तरफा नहीं बल्कि दो तरफा मार पड़ेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Sep 2018 11:35:18

इस वजह से महंगी हो जायेगी 1 अक्टूबर से हवाई यात्रा

1 अक्टूबर से लोगों के लिए हवाई यात्रा महंगी हो जाएगी। यात्रियों पर एक तरफा नहीं बल्कि दो तरफा मार पड़ेगी। एक तरफ एयरलाइंस कंपनियां हवाई किराएं में बढ़ोतरी कर रही हैं, तो दूसरी ओर यात्रियों को अब टिकट कैंसल कराने पर कम रिफंड मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 मार्च 2018 से पहले बुक किए एयरटिकट को कैंसल करने पर ग्राहकों को पहले के मुकाबले कम रिफंड मिलेगा। दरअसल, एयरलाइंस कंपनियां टिकट कैंसिलेशन पर जीएसटी लागू करनी जा रही है।

जिसके बाद यात्रियों को टिकट कैंसिलेशन पर कम रिफंड मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरलाइंस कंपनियों ने इसके लिए 31 अगस्त की तारीख तय की थी। हालांकि इस तारीख को जीएसटी एक्ट के तहत बढ़ाकर 30 सितंबर 2018 कर दिया गया था।

इसके साथ ही सभी एयरलाइंस कंपनियां एटीएफ ( हवाई जहाज ईंधन) पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी के बढ़ने के कारण किराया बढ़ाने जा रही हैं। जिस कारण यात्रियों को आगामी त्योहारी सीजन में हवाई सफर के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। अक्टूबर से नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों की शुरुआत हो रही, जिसमें बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं।

एटीएफ में 5 फीसदी तक कस्टम ड्यूटी बढ़ने से एयरलाइंस कंपनियां अपना किराया बढ़ा रही हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले स्पाइसजेट के प्रमुख ने कहा था कि जल्द ही हवाई किराए में बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि एयरलाइंस को अपने परिचालन में सबसे ज्यादा खर्च ईंधन पर करना पड़ता है। जो एयरलाइंस के परिचालन का लगभग 50-55 फीसदी होता है।

विमान ईंधन भी 2650 रुपये किलोलीटर हुआ महंगा

उधर विमान ईंधन (एटीएफ) की घरेलू दर में 2650 रुपये प्रति किलोलीटर का इजाफा किया गया है। बढ़े हुए दाम एक अक्टूबर से लागू होंगे। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की एक विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई में एटीएफ का भाव 2650 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ गया है। एक किलोलीटर में 1000 लीटर होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत