न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

असदुद्दीन ओवैसी का BJP पर हमला, कहा - मुझे हलवा समझने की भूल न करे मैं लाल मिर्ची हूं

एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बजट की छपाई प्रक्रिया से पहले होने वाले 'हलवा सेरेमनी' पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी उन्हें हलवा समझने की भूल करती है, लेकिन वे हलवा नहीं लाल मिर्ची हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Jan 2020 9:53:28

असदुद्दीन ओवैसी का BJP पर हमला, कहा - मुझे हलवा समझने की भूल न करे मैं लाल मिर्ची हूं

मोदी सरकार की दूसरी पारी का पहला पूर्ण बजट 1 फरवरी को आने वाला है। इसके लिए हलवा सेरेमनी के साथ बजट छपने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सोमवार को नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय के दफ्तर में हलवा सेरेमनी की प्रक्रिया हुई। वही एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बजट की छपाई प्रक्रिया से पहले होने वाले 'हलवा सेरेमनी' पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी उन्हें हलवा समझने की भूल करती है, लेकिन वे हलवा नहीं लाल मिर्ची हैं। ओवैसी ने कहा कि हलवा तो अरबी शब्द है, लेकिन वित्त मंत्री उसकी पूजा कर रही थीं, क्या ये लोग इसका भी नाम बदल डालेंगे।

हलवा सेरेमनी पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा कि हलवा एक अरबी शब्द है और वित्त मंत्री इस दौरान पूजा कर रही थीं, क्या अब ये लोग अरबी हो गए। अब ये लोग इसका भी नाम बदल देंगे। बीजेपी समझती है कि मैं हलवा हूं, लेकिन मैं लाल मिर्ची हूं। इसके अलावा उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को CAA समेत कई मुद्दों पर बहस करने की चुनौती भी दी।

इसके अलावा देश की गिरती आर्थिक विकास दर पर भी ओवैसी ने तंज कसा है। असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज हुए कहा कि माशाल्लाह मोदी है तो हर नामुमकिन-मुमकिन है। बता दे, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष यानी आईएमएफ ने वर्ष 2019 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को कम करके 4.8 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ ने ये अनुमान गैर-बैंकिग वित्तीय कंपनियों में दबाव के साथ ग्रामीण भारत में आय वृद्धि कमज़ोर होने का हवाला देते हुए कम किया है।

आईएमएफ ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच का सालाना शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी दी है। आईएमएफ का मानना है कि साल 2019 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 4.8 प्रतिशत, साल 2020 में 5.8 प्रतिशत और उसके बाद यानी साल 2021 में 6.5 प्रतिशत रह सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका