दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में शनिवार से शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान के पहले दिन 2 लाख से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। दूसरे दिन रविवार को देश के सिर्फ छह राज्यों में कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया अब तक कुल 2,24,301 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी कोविड-19 की वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाई थी। अब उन्होंने वैक्सीन को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं।
![वैक्सीन से मुझे कोई साइड इफेक्ट नहीं है, मैं एकदम ठीक हूं: AIIMS डायरेक्टर aiims director,randep guleria,corona vaccination,coronavirus,delhi news]()
डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि टीकाकरण के बाद मुझे कोई साइड इफेक्ट नहीं है। मैं सुबह से काम कर रहा हूं। मैं एकदम ठीक हूं। डॉक्टर गुलेरिया ने लोगों से अपील भी की है कि उन्हें बिना डरे वैक्सीन लगवानी चाहिए। ऐसा करके हम कोरोना महामारी से बाहर निकल सकते हैं। साथ ही मौत की दर को भी कम किया जा सकता है।