न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु: एम करुणानिधि की हालत गंभीर, समर्थकों का लगा तांता, PM मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल

डीएमके अध्यक्ष करूणानिधि के यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फैक्शन का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jul 2018 1:17:47

तमिलनाडु: एम करुणानिधि की हालत गंभीर, समर्थकों का लगा तांता, PM मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल

डीएमके अध्यक्ष करूणानिधि के यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फैक्शन का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। एआईएडीएमके का एक प्रतिनिधिमंडल उप-मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के नेतृत्व में डीएमके अध्यक्ष एम करुणानिधि से मिलने के लिए गुरुवार को उनके चेन्नई स्थित आवास पहुंचा। इस बीच उनके बेटे स्टालिन और अझागिरी रातभर उनके साथ रहे जबकि उनके गोपालपुरम निवास के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। चेन्नई के कावेरी अस्पताल ने बताया कि 94 वर्षीय करुणानिधि को यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) है। उनका उनके गोपालपुराम स्थित घर पर ही इलाज चल रहा है।

गुरुवार को जारी किए गए बयान में कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक अरविंदन सेल्वाराज ने कहा कि उम्र बढ़ने की वजह से करुणानिधि की सेहत में मामूली गिरावट आई है। सेल्वाराज ने कहा, 'उनका फिलहाल बुखार और यूरिनरी ट्रैक्ट संक्रमण का इलाज चल रहा है। उन्हें एंटीबायोटिक्स और तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं। डॉक्टरों और नर्सों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। वह उन्हें घर में ही अस्पताल जैसी देखभाल मुहैया करवा रहे हैं।'

पीएम मोदी ने एम के स्टालिन और कनिमोझी से बात कर करुणानिधि का हालचाल जाना है। पीएम ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। करुणानिधि का हालचाल जानने के लिए उनके घर पर समर्थकों के अलावा राज्य के दिग्गज नेताओं का तांता लगा हुआ है। तमिलनाडु के उपमुख्यंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम कई मंत्री और AIADMK के वरिष्ठ नेताओं के साथ करुणानिधि का हालचाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष और करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन से भी मुलाकात की। करुणानिधि से मुलाकात कर आए राज्य सरकार में मंत्री डी. जयाकुमार ने कहा कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है, वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। अपने लंबी सियासी पारी में करुणानिधि पांच बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल