न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभी नहीं देख पाएंगे ताजमहल, प्रशासन ने आगरा में बढ़ते संक्रमण के चलते सभी स्मारक बंद रखने का लिया फैसला

आगरा में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल प्रशासन ने ताजमहल समेत दूसरे ऐतिहासिक स्मारकों को बंद रखने का फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jul 2020 10:44:43

अभी नहीं देख पाएंगे ताजमहल, प्रशासन ने आगरा में बढ़ते संक्रमण  के चलते सभी स्मारक बंद रखने का लिया फैसला

6 जुलाई यानी आज से स्मारकों को एहतिहात के साथ खोलने की केंद्र सरकार ने इजाजत दे दी है। हालाकि, आगरा में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल प्रशासन ने ताजमहल समेत दूसरे ऐतिहासिक स्मारकों को बंद रखने का फैसला लिया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बताया कि ताजमहल, आगरा फोर्ट, अकबर का मकबरा जैसे मॉन्यूमेंट्स अभी बफर जोन में हैं। आगरा में पिछले 4 दिन में कोरोना के 55 नए केस आए। वहां 71 कंटेनमेंट जोन हैं। इन इलाकों में पर्यटकों की आवाजाही होने से संक्रमण और फैल सकता है।

आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) के अंडर में आने वाले 3 हजार से भी ज्यादा स्मारक कोरोना की वजह से मार्च में बंद कर दिए गए थे। इनमें से जिन 820 स्मारकों में पूजा-पाठ वाली जगह हैं, उन्हें 8 जून को खोल दिया गया था।

आज से खुलने वाले स्मारकों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर

- सिर्फ नॉन-कंटेनमेंट जोन में आने वाले स्मारक, म्यूजियम ही खुलेंगे।

- एंट्री टिकट सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक मोड में जारी होंगे।

- पार्किंग, कैफेटेरिया में सिर्फ डिजिटल पेमेंट की परमिशन होगी।

- विजिटर्स को एंट्रेस पर अपना फोन नंबर बताना पड़ेगा, ताकि बाद में जरूर पड़े तो कॉन्टैक्ट किया जा सके।

- एक दिन में 1,000 से 1,500 विजिटर्स को ही एंट्री मिलेगी।

- विजिटर्स को सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी। मास्क पहनना जरूरी होगा। सिर्फ एसिम्प्टोमैटिक लोगों को ही इजाजत होगी।

- ग्रुप फोटोग्राफी की परमिशन नहीं होगी।

- लाइट एंड साउंड शो और फिल्म शो अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

- वैलिड लाइसेंस वाले गाइड और फोटोग्राफर को ही परमिशन मिलेगी।
- स्मारक के अंदर खाने की इजाजत नहीं होगी।

राज्य में 24 घंटे में मिले 1155 नए मरीज

बता दे, उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान 1 हजार 155 कोरोना वायरस के नए मामले मिले हैं। यह संख्या अब तक मिले कोरोना संक्रमितों में सर्वाधिक है। इससे पहले तीन जुलाई को 982 संक्रमित मिले थे। उस दिन 27 हजार 565 लोगों की जांच की गई थी। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 29 हजार 117 नमूनों की जांच भी की गई, जबकि 2 जुलाई को 24 हजार 890 और 19 जून को 14 हजार 48 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। जैसे-जैसे जांच में तेजी आ रही है, नए मरीज भी बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 27 हजार 381 पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में अब तक 18 हजार 761 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 12 और मरीजों की मौत के साथ अब तक कुल 785 मरीज दम तोड़ चुके हैं। अब एक्टिव केस बढ़कर 8 हजार 161 हो गए हैं। आगरा में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 हजार 295 पहुंच चुका है। 1 हजार 59 मरीज ठीक हो चुके। अभी 146 एक्टिव केस हैं। संक्रमण की वजह से 90 लोगों की जान चली गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें