न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंधी का कहर: 132 किलोमीटर की रफ्तार से आए तूफान में हिली ताजमहल की दो मीनारें, आगरा में 50 मौतें हुईं

यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश व बंगाल में उठे बवंडर और तेज बारिश से भारी तबाही के साथ ही 149 लोगों की मौत हो गई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 May 2018 7:16:05

आंधी का कहर: 132 किलोमीटर की रफ्तार से आए तूफान में हिली ताजमहल की दो मीनारें, आगरा में 50 मौतें हुईं

यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश व बंगाल में उठे बवंडर और तेज बारिश से भारी तबाही के साथ ही 149 लोगों की मौत हो गई। 400 से ज्यादा पशु भी मारे गए। 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी से यूपी में सर्वाधिक 92 लोगों की जानें गई व 90 घायल हुए। अकेले आगरा में 50 मौतें हुईं। सैंया के गांव कुकावर में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। ज्यादातर मौत खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में हुई हैं। सदर तहसील क्षेत्र में एक, फतेहाबाद तहसील में 12, बाह में चार, किरावली में तीन, एत्मादपुर में दो लोगों की मौत हुई है।

शासन स्तर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया गया है। नुकसान का आंकलन करने के लिए प्रशासन की कई टीमें गांव-गांव पहुंच रही हैं। मथुरा में आंधी-तूफान से एक व्यक्ति की मृत्यु और आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है।

तूफान से हुए जानमाल के भारी नुकसान के साथ विश्वविख्यात ताजमहल की दो मीनारें भी हिल गई हैं। तूफान इतना तेज था कि मीनार के ऊपरी हिस्से का दरवाजा भी उखड़ गया। हवा का रुख मीनार की ओर होने के कारण इसे ज्यादा नुकसान हुआ। तूफान से ताजमहल के कई पत्थर भी उखड़ गए। बता दें कि 11 अप्रैल को आए बवंडर में भी ताज को काफी नुकसान हुआ था। उसकी मानारें टूट कर गिर गई थीं। उसके मरम्मत का काम अभी चल ही रहा था कि फिर तूफान से ताज को फिर नुकसान पहुंचा है।

सीकरी में स्मारक में नुकसान, टूटे पत्थर

तूफान से फतेहपुर सीकरी के विश्वदाय स्मारकों को भी नुकसान पहुंचा है। शेख हजरत सलीम चिश्ती की दरगाह परिसर में बादशाही दरवाजे के बरामदे की भीतरी ओर बुर्जी का छज्जा टूट कर गिर पड़ा। दरगाह परिसर में ही स्मारक जनाना रोजा की दो बुर्जियों के छज्जे भरभराकर टूट गए। रंग महल स्मारक के ऊपरी हिस्से की पत्थर भी गिरे है। इधर आंधी और तूफान में एक बार फिर चंबल नदी पर बना पैंटून पुल टूट गया। मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों का सम्पर्क टूट गया। पैंटून पुल टूटने के चलते चंबल नदी पार करने वाले सभी वाहन दोनों किनारों पर रातभर खड़े रहे। फतेहपुरसीकरी में ओलावृष्टि से खेत में किसान की मौत हो गई।

शनिवार को यूपी के इन जिलों में आ सकती है आंधी

शनिवार को गोरखपुर, बलिया, मऊ, गाजीपुर, अंबेडकरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर, खीरी, शाहजहांपुर, पिलीभीत, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, एटा, महामायानगर, मथुरा, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत जिलों में तेज गर्जना और आंधी के आसार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत