न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : पुलिस ने खोला खौफनाक हत्या का राज, जलने के निशान से पकड़ा गया आरोपी

उत्तरप्रदेश के आगरा में खौफनाक हत्या हुई जिसकी गुत्थी अब पुलिस ने सुलझा दी हैं। महेंद्र सिंह की हत्या 8 नवंबर की रात हुई थी जिसका खुलासा अब पुलिस ने किया हैं और आरोपी का सुराग हाथ में जलने के निशान से हुआ।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Nov 2020 7:59:17

उत्तरप्रदेश : पुलिस ने खोला खौफनाक हत्या का राज, जलने के निशान से पकड़ा गया आरोपी

उत्तरप्रदेश के आगरा में खौफनाक हत्या हुई जिसकी गुत्थी अब पुलिस ने सुलझा दी हैं। महेंद्र सिंह की हत्या 8 नवंबर की रात हुई थी जिसका खुलासा अब पुलिस ने किया हैं और आरोपी का सुराग हाथ में जलने के निशान से हुआ। आगरा जनपद के बरहन के गांव गढ़ी सहजा में किसान महेंद्र सिंह (65) की हत्या के खुलासे का दावा करते हुए पुलिस ने गांव के ही योगेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि योगेश को शक था कि उसकी पत्नी से महेंद्र के बेटे अनिल के प्रेम संबंध हो गए हैं। उसने शिकायत की तो महेंद्र ने बेटे का पक्ष लिया। इस पर योगेश ने पिता-पुत्र की हत्या की साजशि रची। पुत्र की हत्या से पहले ही पकड़ लिया गया।

महेंद्र सिंह की हत्या 8 नवंबर की रात में खेत पर सोते समय की गई थी। उनकी कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई थी। एसपी पश्चिमी रवि कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में गांव के ही योगेश कुमार को बैनई पुलिया से गिरफ्तार किया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।

पत्नी को छोड़ चुका है आरोपी एसपी पश्चिम ने बताया कि महेंद्र सिंह के दो बेटे हैं। इनमें इनमें से अनिल का योगेश के घर आना-जाना था। योगेश को शक हो गया कि अनिल के संबंध उसकी पत्नी से हो गए हैं। इस कारण दोनों के बीच डेढ़ साल से विवाद चल रहा था। योगेश ने दोनों को साथ देख लिया था। तब दोनों का झगड़ा हुआ था। इसके बाद योगेश ने पत्नी को छोड़ दिया। अनिल और योगेश के बीच 31 अगस्त को भी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की थी। योगेश से पूछताछ में पता चला कि उसने अनिल की शिकायत महेंद्र सिंह से की थी।

कटाक्ष पर आया गुस्सा, बनाई साजिश

पुलिस पूछताछ में योगेश ने बताया कि महेंद्र ने बेटे को नहीं समझाया। उल्टा उसे ही कहने लगे कि अपनी गलती बेटे पर डाल रहे हो। उस पर कटाक्ष किया कि छोटी-छोटी बात की शिकायत करते हो, तुम जीवन में कुछ नहीं कर पाओगे। इसके बाद ही उसने महेंद्र और अनिल की हत्या की साजिश रची।

हाथ में पड़ गया जले का निशान

पकड़े जाने के बाद योगेश कुछ नहीं बता रहा था। उसका हाथ चिंगारी से जला हुआ था। उसके जलने के बारे में पूछा। योगेश ने कहा कि चिलम से जल गया है। उसने सख्ती से पूछताछ में सच उगला कि उसका हाथ तमंचे से फायर में जला था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप