न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : पुलिस ने किया 24 घंटे में ही मर्डर का खुलासा, खेत में भेड़ घुसने के कारण की गई बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोटा जिले की भंवरगढ़ पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या के मामले में आरोपी को हथियादह के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 2:02:06

कोटा : पुलिस ने किया 24 घंटे में ही मर्डर का खुलासा, खेत में भेड़ घुसने के कारण की गई बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अक्सर देखा जाता हैं कि कई बार लोग सिर्फ मामूली विवाद के चलते गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसे ही एक मामले का खुलासा पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में कर दिया। कोटा जिले की भंवरगढ़ पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या के मामले में आरोपी को हथियादह के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। एसपी डॉ. रवि ने बताया कि 12 अक्टूबर को थाना भंवरगढ़ पर हरिलाल पुत्र गौरिया निवासी करवरी खुर्द ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

जिसमें बताया था कि उसके पिता गौरिया खेत पर रखवाली के लिए गए थे। इस दौरान फरियादी को सूचना मिली कि उसके पिता की लाश हथियादह व करवरीखुर्द के बीच रास्ते में पड़ी हुई है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो उसके पिता का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया था कि रामसिंह खैरवा रस्ते में जाता नजर आया था।

news,latest news,crime news,murder news,aged for killing sheep,accused arrested,kota,rajasthan

जिसके कपडों में खून लगा हुआ था। ऐसे में फरियादी ने उस पर संदेह जताते हुए उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी शाहाबाद ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश शुरु की गई। आरोपी घटना के बाद जगंलो में भाग गया था।

इसकी तलाश पुलिस टीम ने हथियादह के जगंलों में प्रारंभ की गई। काफी प्रयासों के बाद आरोपी को हथियादह के जंगलो से पकड लिया। इस दौरान उससे पूछताछ की गई तो आरोपी हत्या करने से मना करता रहा। लेकिन वैज्ञानिक तरीको से अनुसंधान करने पर आरोपी टूट गया और उसने हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।

खेत में भेड़ चराने की बात को लेकर कर दी हत्या

आरोपी रामसिंह का हथियादह के रास्ते में खेत है। जिसमें उसने तिल्ली की फसल बोई हुई थी। मृतक गौरिया की भेड़े आरोपी रामसिंह के खेत में घुसकर चर रही थी। इस पर रामसिंह ने गाैरिया को अपनी भेड़ें बाहर निकालने के लिए कहा इस बात पर आपस में कहासुनी हो गई और आरोपी रामसिंह ने पत्थर से वारकर गौरिया की हत्या कर दी ओर डरकर हथिया दह के जंगलो में जा छुपा।

कार्रवाई के दौरान टीम में यह रहे शामिल

आराेपी को पकड़ने के दौरान टीम में एएसआई रामप्रसाद, हैड़ कांस्टेबल गोपाल लाल, कांस्टेबल हरिओम, लाखन सिंह, वीरेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल नंदपाल आदि शामिल रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत