न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान के साथ तनाव कम करने के अमेरिका ने दिए संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी से गिरावट

ट्रंप के बयान जारी करने से पहले भी डब्ल्यूटीआई में गिरावट देखी जा रही थी। वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.7% की गिरावट के साथ प्रति बैरल 65.78 डॉलर पर पहुंच गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Jan 2020 9:06:48

ईरान के साथ तनाव कम करने के अमेरिका ने दिए  संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी से गिरावट

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। वही इस तनाव के बीच बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा मिसाइल हमले में एक भी अमेरिकी की मौत नहीं हुई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान एक बेहतर देश हो सकता है। हम ईरान के साथ ऐसा समझौता करने की कोशिश करेंगे जिससे दुनिया को शांति की ओर बढ़ाया जा सके। डोनाल्ड ट्रंप इस बयान को पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए अहम कदम माना जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमले के बाद ईरान ने अपने हथियार डाल दिए हैं। बुधवार को ईरान के साथ तनाव कम करने का संकेत देने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई। न्यूयॉर्क में कच्चे तेल की कीमत में 4.6% की गिरावट आई है। ट्रंप के बयान के बाद वेस्टर्न टेक्सास इंटरमीडियट (WTI) क्रूड ऑइल की कीमत गिरकर प्रति बैरल 60 डॉलर के दायरे में आ गई। ट्रंप के बयान जारी करने से पहले भी डब्ल्यूटीआई में गिरावट देखी जा रही थी। वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.7% की गिरावट के साथ प्रति बैरल 65.78 डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, केंद्रीय तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश में तेल का कोई 'संकट नहीं' है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा ईंधन खपत करने वाला देश है।

इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ईरान के हवाई हमले के बाद कच्चे तेल की कीमत बढ़कर तीन महीने के उच्च स्तर 72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई थी। हालांकि, जब ये अटकलें सामने आईं कि ईरान अपने शीर्ष जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या को लेकर अब और हमले नहीं करेगा, उसके बाद तेल की कीमतों में आई बढ़ोतरी का सिलसिला थम गया।

बता दे, ट्रंप के संबोधन के कुछ घंटों बाद ही ईरान ने एकबार फिर कड़े तेवर दिखाए और बगदाद के भारी किलेबंदी वाले ग्रीन जोन में एक बार फिर रॉकेट हमला किया। इराकी सेना ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बगदाद के ग्रीन जोन के अंदर दो कत्युशा रॉकेट दागे गए हैं। इराकी सेना ने कहा कि हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी दूतावास से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक रॉकेट गिरा है। समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, बगदाद में सायरन के साथ दो तेज धमाकों की आवाज आई। फिलहाल अभी किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका