Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हनुमानगढ़ : अब एक और पुजारी का मामला आया सामने, आमरण अनशन पर बैठा परिवार, मंदिर की जमीन पर कब्जा छुड़ाने से जुड़ा विवाद

अब हनुमानगढ़ से एक और पुजारी का मामला सामने आ रहा हैं जिसमें जिले के नोहर क्षेत्र में एक पुजारी और उसका परिवार मंदिर की जमीन पर कब्जा छुड़ाने के लिए धरने पर बैठ गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Oct 2020 5:37:52

हनुमानगढ़ : अब एक और पुजारी का मामला आया सामने, आमरण अनशन पर बैठा परिवार, मंदिर की जमीन पर कब्जा छुड़ाने से जुड़ा विवाद

बीते दिनों राजस्थान में करौली के एक पुजारी का मामला गरमाया हुआ हैं जिसमें सियासत भी बहुत हुई। लेकिन अब हनुमानगढ़ से एक और पुजारी का मामला सामने आ रहा हैं जिसमें जिले के नोहर क्षेत्र में एक पुजारी और उसका परिवार मंदिर की जमीन पर कब्जा छुड़ाने के लिए धरने पर बैठ गया। पुजारी जगदीश स्वामी के परिवार द्वार नोहर उपखंड कार्यालय के सामने धरना शुरू किया गया। पुजारी का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा जालसाजी करके मंदिर की जमीन दूसरे व्यक्ति के नाम कर दी गई।

पुजारी जगदीश स्वामी का आरोप है कि गांव परलीका के 20 डीपीएन में ठाकुर जी के मंदिर की भूमि नाम माफी में दर्ज है। जो कुल 13 दिन में कथित रूप से व्यक्ति विशेष के नाम कर दी गई। पुजारी द्वारा पूरे मामले में तहसीलदार और हल्का पटवारी समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में पुजारी ने बताया कि परलीका के 20 DPN के खाता संख्या 177-160 की 3।795 हेक्टेयर भूमि ठाकुर जी के मंदिर की डोली भूमि के रूप में दर्ज थी। जिसे 10 जून 2017 से 23 जून 2017 के बीच 13 दिन में बिना किसी नोटिस जारी किए हुए कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों पर रामकुमार के नाम खातेदारी दर्ज कर दी गई।
करौली के पुजारी जैसा हाल करने की दी धमकी

पुजारी द्वारा मामले में थाने में भी दो रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुजारी का आरोप है कि दोनों मामलों में बिना किसी जांच के अंतिम रिपोर्ट पेश कर दी गई। पुजारी ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर को राजकुमार ने धमकी दी कि आगे मंदिर की जमीन के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करूं, नहीं तो करौली के पुजारी जैसा हाल कर देंगे। परिवार को खत्म कर देंगे। मुख्यमंत्री गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा

पूरे मामले में पुजारी द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें पुजारी ने लिखा कि पूरे मामले में उनका परिवार निष्पक्ष जांच की मांग करता है। जिसके लिए उनका परिवार 12 अक्टूबर से आमरण अनशन पर बैठ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका