न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : कुत्तों को आई बदबू ने खोला लाश का सच, हत्या के बाद शव को फेंका गया था सड़क पर

एक सनसनीखेज मामला सामने आया है सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में जहां व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव कट्टे में बंद करके सड़क पर डाला गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Oct 2020 5:24:34

जयपुर : कुत्तों को आई बदबू ने खोला लाश का सच, हत्या के बाद शव को फेंका गया था सड़क पर

अक्सर अपराधियों द्वारा आपराधिक घटनाओं को ऐसी जगह अंजाम दिया जाता हैं जहां का इलाका सुनसान हो। इसका एक सनसनीखेज मामला सामने आया है सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में जहां व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव कट्टे में बंद करके सड़क पर डाला गया है। मंगलवार को सुबह महात्मा गांधी हॉस्पिटल रोड पर सड़क किनारे पड़े कट्टे से बदबू आने पर श्वानों ने कट्टे को फाड़ दिया, जिसके बाद उसमें से निकला शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सांगानेर सदर थाना पुलिस और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया है कि शव करीब 2 दिन पुराना है।

थानाधिकारी हरिपाल सिंह ने बताया कि मृतक घनश्याम वैष्णव (55) मूलतः सवाई माधोपुर और हाल श्रीराम की नांगल का रहने वाला था। वह सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में गार्ड की नौकरी करता था। मंगलवार को सुबह सड़क किनारे कट्टे में शव मिला है। जिसकी कोविड जांच के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है।

शव के गले पर कपड़ा बंधा हुआ था और चोट के निशान थे। मृतक के परिजन भी सूचना पर मौके पर आ गए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या किसी दूसरी जगह की गई है। इसके बाद शव को कट्टे में डालकर सड़क किनारे फेंका गया। कट्टे का मुंह बंधा हुआ था। लेकिन श्वानों ने कट्टा फाड़ दिया।

फोन पर हुई थी कहासुनी

मृतक के बेटे श्रीराम की नांगल निवासी बलराम ने रिपोर्ट में बताया कि घनश्याम सीतापुरा स्थित गारमेंट जोन में गार्ड की नौकरी करता था। वह नाइट ड्यूटी में था। रविवार से उनका मोबाइल बंद आ रहा था। परिवार गांव गया हुआ था। पड़ोसी ने फोन पर परिजनों को बताया कि घनश्याम किसी से फोन पर तेज आवाज में बात कर रहा था।

फोन पर कहासुनी के दौरान गाली गलौच भी हुई थी। उसके बाद घर से निकल गया था। परिजनों ने कंपनी में पता किया तो सामने आया कि वह ड्यूटी पर भी नही गया। पुलिस घनश्याम की कॉल डिटेल और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

परिजनों ने सोमवार को दर्ज कराई थी गुमशुदगी, मृतक गार्ड की नौकरी करता था

एडि. डीसीपी अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को घनश्याम के बेटे बलराम ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें पिता के घर नहीं आने के बारे में बताया था, लेकिन मंगलवार को पिता का शव मिला। हत्या करने वालों की तलाश में टीमें गठित की गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नही मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत