न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : बेरहमी से की गई युवक की हत्या, शव से 500 मीटर दूर मिला उसका जूता

शनिवार सुबह बदबू आने के बाद ही आसपास के लोगों को प्लाट में शव को फेंकने का पता चला। युवक का शव नारायण विहार एफ ब्लॉक के एक खाली प्लाट में मिला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Feb 2021 10:13:58

जयपुर : बेरहमी से की गई युवक की हत्या, शव से 500 मीटर दूर मिला उसका जूता

जयपुर के मानसरोवर इलाके में तब सनसनी फैल गई जब एक खाली प्लाट में युवक का शव मिला। शनिवार सुबह बदबू आने के बाद ही आसपास के लोगों को प्लाट में शव को फेंकने का पता चला। युवक का शव नारायण विहार एफ ब्लॉक के एक खाली प्लाट में मिला। यहां से करीब आधा किलोमीटर दूर उत्सव मैरिज गार्डन के पास युवक का एक जूता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (FSL) और डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया। शव को जयपुरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव को देखकर मालूम पड़ता हैं कि वारदात से पहले युवक की हत्यारों से हाथापाई हुई थी और युवक ने संघर्ष भी किया। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देकर उसका शव मानसरोवर इलाके में एक खाली प्लाट में फेंक दिया। शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं। मुंह और नाक से खून निकल रहा है। शव करीब एक दिन पुराना लग रहा है। इस कारण थोड़ा फूल गया।

अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस (दक्षिण) अवनीश कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 साल है। हालांकि, उसकी पहचान नहीं हुई है। हाथ पर उसका नाम रणबीर सिंह लिखा है। इसके आधार पर पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। हुलिये से युवक देखने में ऐसा लगता है जैसे कोई मैकेनिक का काम करता हो। जहां युवक का शव मिला है, उससे करीब 500 मीटर दूर एक मैरिज गार्डन के पास उसका एक जूता मिला है। वहां भी खून के निशान मिले हैं। शक है कि वहां हत्या करके लाश को यहां फेंका गया है। घटनास्थल को देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्यारों के साथ युवक ने संघर्ष भी किया है।

दो दिन पहले झगड़े की मिली थी सूचना

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 25 फरवरी की रात को इस गार्डन के सामने 4 व्यक्ति झगड़ा कर रहे थे, जिसकी कंट्रोल रूम में सूचना आई थी। लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तब तक वहां से झगड़ा करने वाले लोग गायब हो चुके थे। आज जब उसी जगह जाकर देखा तो वहां हल्के खून के निशान मिले और युवक का एक जूता मिला। पुलिस आशंका जता रही है कि इस युवक की हत्या या तो पैसों को लेकर हुई या कोई दूसरी रंजिश के चलते।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पेरिस में PM मोदी का संबोधन: 12 वर्षों में 35 गुना बढ़ा निर्यात, भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता, गिनाईं बड़ी उपलब्धियां
पेरिस में PM मोदी का संबोधन: 12 वर्षों में 35 गुना बढ़ा निर्यात, भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता, गिनाईं बड़ी उपलब्धियां
महाराष्ट्र में सियासी हलचल: उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा कड़ी, खतरे के इनपुट के बाद बढ़ाई गई चौकसी
महाराष्ट्र में सियासी हलचल: उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा कड़ी, खतरे के इनपुट के बाद बढ़ाई गई चौकसी
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
चंबा में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत; मुंडन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
चंबा में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत; मुंडन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर उड़ती अफवाहों से परेशान हुईं बेटी टीना आहूजा, बोलीं- मैं भी इंसान हूं, असर तो...
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर उड़ती अफवाहों से परेशान हुईं बेटी टीना आहूजा, बोलीं- मैं भी इंसान हूं, असर तो...
समय रैना के नए शो की हुई घोषणा, बादशाह ने पुराने विवाद पर कसा तंज- 'अच्छा एडिटर ढूंढ लेना'
समय रैना के नए शो की हुई घोषणा, बादशाह ने पुराने विवाद पर कसा तंज- 'अच्छा एडिटर ढूंढ लेना'
NEET रि-एग्जाम से ठीक पहले दर्दनाक हादसा, अहमदाबाद में 17 वर्षीय छात्र ने इमारत की छठी मंजिल से कूदकर दी जान
NEET रि-एग्जाम से ठीक पहले दर्दनाक हादसा, अहमदाबाद में 17 वर्षीय छात्र ने इमारत की छठी मंजिल से कूदकर दी जान
रिलीज से पहले ही ‘कॉकटेल 2’ का बजा डंका, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कर ली करोड़ों की कमाई
रिलीज से पहले ही ‘कॉकटेल 2’ का बजा डंका, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कर ली करोड़ों की कमाई
Apple यूजर्स को लग सकता है झटका, iPhone समेत कई डिवाइसेज हो सकते हैं महंगे
Apple यूजर्स को लग सकता है झटका, iPhone समेत कई डिवाइसेज हो सकते हैं महंगे
PCOS से राहत दिला सकती है भाग्यश्री की बताई यह खास चाय, जानिए क्या हैं फायदे और कैसे करें तैयार
PCOS से राहत दिला सकती है भाग्यश्री की बताई यह खास चाय, जानिए क्या हैं फायदे और कैसे करें तैयार
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
सलाद में कच्ची सब्जियां खाते समय बरतें सावधानी, चुकंदर, पालक और अन्य हरी सब्जियां बन सकती हैं एलर्जी का कारण
सलाद में कच्ची सब्जियां खाते समय बरतें सावधानी, चुकंदर, पालक और अन्य हरी सब्जियां बन सकती हैं एलर्जी का कारण