न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब लोकसभा में शपथ के दौरान लड़खड़ाई BJP सांसद सनी देओल की ज़बान

सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो चुका है। पिछले दो दिन से जहां नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने का क्रम जारी है। सदन में शपथ के दौरान कुछ ऐसे मामले ही सामने आए जब कुछ ‘माननीय' सदस्यों को दोबारा शपथ लेनी पड़ी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Jun 2019 5:37:50

जब लोकसभा में शपथ के दौरान लड़खड़ाई BJP सांसद सनी देओल की ज़बान

सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो चुका है। पिछले दो दिन से जहां नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने का क्रम जारी है। सदन में शपथ के दौरान कुछ ऐसे मामले ही सामने आए जब कुछ ‘माननीय' सदस्यों को दोबारा शपथ लेनी पड़ी। अजमेर से भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेनी शुरू की तो सचिवालय के कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने पहले हिंदी में शपथ लेने के बारे में सूचित किया था। इस पर चौधरी ने आसन से कहा कि उन्हें संस्कृत में शपथ लेने की इजाजत दी जाए। कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार की अनुमति मिलने के बाद उन्होंने संस्कृत में शपथ ली। वाही उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज से निर्वाचित भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने एक बार शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों से संबंधित रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। इसी बीच लोकसभा सचिवालय के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने शपथ लेने के दौरान कुछ शब्द गलत पढ़े थे। इसलिए उन्होंने फिर से शपथ ली।

फिल्म अभिनेता एवं पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित सांसद सनी देओल (Sunny Deol) जब मंगलवार को अंग्रेजी में शपथ ले रहे थे तो उन्होंने ‘अपहोल्ड' शब्द को भूलवश ‘विदहोल्ड' पढ़ दिया। हालांकि सनी देओल (Sunny Deol) ने अपनी त्रुटि को स्वयं भांपते हुए तत्काल इसे दुरूस्त कर लिया।

दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश के इंदौर से भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने सिंधी भाषा में शपथ ली। कांग्रेस ने मंगलवार को इसपर सवाल खड़े किये। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व इस क्षेत्र की लगातार आठ बार सांसद रहीं सुमित्रा महाजन से सबक लेते हुए लालवानी को हिन्दी में शपथ लेनी चाहिये थी। उन्होंने कहा "ताई मूलत: मराठी भाषी होने के बावजूद हिन्दी में शपथ लेती थीं। लेकिन इंदौर क्षेत्र के उनके चुनावी उत्तराधिकारी लालवानी ने हिन्दी में शपथ लेना मुनासिब नहीं समझा"। उन्होंने कहा, "इंदौर लोकसभा क्षेत्र के 23।5 लाख मतदाताओं की आम बोलचाल की भाषा हिन्दी है। इसके मद्देनजर लालवानी को हिन्दी में ही शपथ लेनी चाहिये थी। शपथग्रहण के दौरान हिन्दी के प्रति असम्मान जताने पर उन्हें इंदौर के मतदाताओं से माफी मांगनी चाहिये"।

इसके जवाब में लालवानी ने कहा कि सिंधी उनकी मातृभाषा है और संसद में इस जुबान में उनके शपथ लेने को लेकर अनर्गल विवाद खड़ा नहीं किया जाना चाहिये, क्योंकि लोकसभा सदस्यों का अलग-अलग भाषाओं में शपथ लेना दिखाता है कि देश में अनेकता में एकता है।

sunny deol,bjp mp,lok sabha session,17th lok sabha,news,news in hindi

शपथ ग्रहण में लगे जय श्री राम के नारे

लोकसभा में नए सांसदों के शपथ लेने का सिलसिला चल रहा था तब इस दौरान एक होड़ चल रही है नारे लगाने की, हर सांसद शपथ के बाद नारे लगा रहा है और जो नहीं लगा रहा पीछे बैठे लोग लगा दे रहे हैं। मंगलवार को जब तृणमूल कांग्रेस के नेता और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी शपथ लेने पहुंचे तो सदन में बैठे BJP के नेताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। लेकिन तुरंत अभिषेक ने जो जवाब दिया, उससे सदन में ठहाके लग पड़े। सदन में जैसे ही अभिषेक बनर्जी का नाम शपथ के लिए पुकारा गया तो भाजपा सांसदों ने जय श्री राम के नारे लगाए। दूसरी ओर टीएमसी के सांसदों ने भी जय बांग्ला के नारे लगाए। जैसे ही अभिषेक माइक के पास पहुंचे तो उन्होंने कहा, ‘शुक्रिया, इतनी लोकप्रियता तो सदन में मोदी जी की नहीं है.. आपका प्यार और आशीर्वाद ऐसा ही बना रहे’। इसके बाद अभिषेक ने बांग्ला में सांसद पद की शपथ ली।

sunny deol,bjp mp,lok sabha session,17th lok sabha,news,news in hindi

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शपथ लेने आए तो भाजपा सांसदों ने जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस बीच ओवैसी ने सांसदों से और अधिक नारे लगाने को कहा। जवाब में जब उन्होंने खुद शपथ ली, तो अल्लाह हू अकबर, जय भीम और जय हिंद का नारा लगाया। बीते दो दिनों में अधिकतर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने अपनी शपथ के बाद जय श्री राम के नारे लगाए हैं। कई सांसदों ने संस्कृत में शपथ ली, तो कुछ ने बांग्ला भाषा में शपथ ली।

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत