Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पकड़ा गया जयपुर पुलिस का ईनामी बदमाश, रच रहा था विपक्षी गैंग के सदस्यों को मारने की साजिश

आज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसमें सीकर और जयपुर पुलिस के वांटेड अपराधी भगवान सिंह ततारपुरा जो कि शिवराज जुसारिया गैंग का गुर्गा है को पकड़ा गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Mar 2021 7:14:28

पकड़ा गया जयपुर पुलिस का ईनामी बदमाश, रच रहा था विपक्षी गैंग के सदस्यों को मारने की साजिश

आज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं जिसमें सीकर और जयपुर पुलिस के वांटेड अपराधी भगवान सिंह ततारपुरा जो कि शिवराज जुसारिया गैंग का गुर्गा है को पकड़ा गया हैं। बदमाश पर 15 हजार रुपए का इनाम भी हैं। यह कार्रवाई गुरुवार को जयपुर रेंज आईजी की स्पेशल टीम ने की। आरोपी भगवान सिंह ततारपुरा को पकड़ने के लिए सीकर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व जयपुर रेंज) सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में स्पेशल टीम गठित की गई थी। जिसने आरोपी भगवान सिंह को धरदबोचा। उससे पूछताछ की जा रही है कि फरारी के दौरान वह कहां कहां रहा।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार बदमाश डेढ़ साल पहले जयपुर के हरमाड़ा इलाके में एक हत्या के मुकदमे में भी वांटेड था। इसके अलावा सीकर जिले में धोद पुलिस को भी बदमाश की तलाश थी। वह मारपीट शराब तस्करी, हत्या के प्रयास व लूट के मुकदमों में जेल जा चुका है। आईजी हवासिंह घुमरिया ने बताया कि जयपुर पुलिस कमिश्नर और डीसीपी वेस्ट ने जिले के हरमाड़ा थाना इलाके में वर्ष 2019 में हुए एक मर्डर केस में 15 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। वहीं धोद, सीकर जिले में हथियारों की तस्करी के एक मुकदमे में भी फरार चल रहा है। जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भगवान सिंह ततारपुरा (26) है। वह ततारपुरा पुलिस थाना गच्छीपुरा जिला नागौर का रहने वाला है। वह सीकर जिले की शिवराज जुसारिया गैंग का सक्रिय सदस्य है। पूछताछ में सामने आया कि भगवान सिंह जयपुर में एक बड़े कारोबारी की अपहरण की फिराक में था। इसके अलावा अपनी गैंग के विपक्षी गैंग के सदस्यों की हत्या की साजिश भी रच रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका