न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्मी अंदाज में की गई आतंकी अबु बकर अल बगदादी को मारने की कार्रवाई, ट्रंप ने कहा - कुत्ते की मौत मारा गया

दुनिया का कुख्यात आतंकी अबु बकर अल बगदादी (Abu Bakr Baghdadi) अमेरिकी सेनाओं के ऑपरेशन में मारा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Oct 2019 10:46:56

फिल्मी अंदाज में की गई आतंकी अबु बकर अल बगदादी को मारने की कार्रवाई, ट्रंप ने कहा - कुत्ते की मौत मारा गया

दुनिया का कुख्यात आतंकी अबु बकर अल बगदादी (Abu Bakr Baghdadi) अमेरिकी सेनाओं के ऑपरेशन में मारा गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना के ऑपरेशन को विस्तार से बताते हुए जो बातें कहीं वो लोगों को चौका गई। ट्रंप ने कहा कि बगदादी शनिवार रात के अंधेरे में हुए एक ऑपरेशन में मारा गया है, इस ऑपरेशन को अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज ने अंजाम दिया। ये ऑपरेशन उत्तर पश्चिमी सीरिया में दिया गया। इस ऑपरेशन के बाद देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अपने कत्ले आम के लिए दुनिया भर में खौफ पैदा करने वाला बगदादी आखिरी पलों रो रहा था, गिड़गिड़ा रहा था। वो बेहद खौफ में था, उसे अपनी मौत साफ नजर आ रही थी।

दुनिया के सबसे खूंखार आदमी को मारे जाने की यह कार्रवाई पूरी तरह से फिल्मी अंदाज में की गई। यही नहीं इस पूरी फिल्मी कार्रवाई को डॉनल्ड ट्रंप वाइट हाउस में बैठकर देख रहे थे। ट्रंप ने बताया कि बगदादी के ठिकाने को हेलिकॉप्टरों से घेर लिया गया था। अमेरिकी सेना के 70 कुशल डेल्टा कमांडोज को जमीन पर उतारा गया और फिर उन्होंने बगदादी की उस गुफानुमे बंकर को घेर लिया, जिसमें छिपकर वह दुनिया में दहशत फैलाने की योजनाएं बनाता था। अमेरिकी कमांडोज के पास हथियारों के अलावा उच्च-प्रशिक्षित कुत्ते और एक रोबॉट भी था, जो किसी भी तरह के आत्मघाती हमले का सामना कर सके। अमेरिकी कमांडोज के दो ही मकसद थे, बगदादी को पकड़ना या ढेर करना। एक तरफ सीरिया में कमांडोज इस ऐक्शन में थे तो शाम को गोल्फ खेलकर लौटे डॉनल्ड ट्रंप वाइट हाउस में बैठे लाइव स्ट्रीमिंग देख रहे थे।

al baghdadi,abu baghdadi,abu al baghdadi,abu bakr baghdadi,abu bakr al baghdadi,isis abu bakr al baghdadi,baghdadi death,baghdadi killed,baghdadi dead,baghdadi death news,al baghdadi news,donald trump,al baghdadi killed,latest news about baghdadi,abu bakr al baghdadi dead,isis,news,news in hindi

बगदादी की गुफा को घेरने के बाद पूरी सावधानी से डेल्टा कमांडो आगे बढ़ रहे थे। गुफा के दरवाजे को खोलने में रिस्क था। आशंका थी कि उसकी आड़ में कही भारी विस्फोटक लेकर आतंकी न बैठे हों। ऐसे में कमांडोज ने गुफा की एक दीवार को ही उड़ा दिया। अंदर बगदादी की दो पत्नियां भी थीं, जिन्होंने कमर में विस्फोटक बेल्ट भी बांध रखी थी, लेकिन खुद को उड़ाया नहीं। दोनों ही अमेरिकी कमांडोज और आतंकियों के बीच हुई फायरिंग में मारी गईं। अमेरिकी सेना ने बड़ी संख्या में बगदादी के लड़ाकों को निपटा दिया था।

इसके बाद गुफा में अंधेरे में ही अमेरिकी सेना हर कमरे की तलाशी लेने में जुटी थी। इस बीच एक अरबी बोलने वाले शख्स ने बगदादी से सरेंडर करने को कहा। लेकिन बगदादी ने सरेंडर की बजाय भागने का फैसला लिया। डेल्टा फोर्स ने गुफा के हर कोने और भाग सकने के हर रास्ते की तलाश शुरू कर दी। इस बीच अमेरिकी सैनिकों ने 11 मासूम बच्चों को भी जिंदा बचाया। गुफा में जिंदा बचे इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को पता था कि अब उनका वक्त आ गया है और उन्होंने सरेंडर कर दिया। एक बार जब पूरी गुफा खाली हो गई तो फिर कमांडोज और उनके साथ मौजूद कुत्तों ने बगदादी का पीछा करना शुरू किया। बगदादी के साथ तीन बच्चे भी थे। सैनिकों को पता था कि यह कठिन टारगेट है, इसलिए धीरे-धीरे आगे बढ़े और ट्रेन्ड कुत्तों को भेजा।

al baghdadi,abu baghdadi,abu al baghdadi,abu bakr baghdadi,abu bakr al baghdadi,isis abu bakr al baghdadi,baghdadi death,baghdadi killed,baghdadi dead,baghdadi death news,al baghdadi news,donald trump,al baghdadi killed,latest news about baghdadi,abu bakr al baghdadi dead,isis,news,news in hindi

पूरी तरह से अपनी ही मांद में घिरे खूंखार आतंकी बगदादी ने कमर में बंधी विस्फोटक बेल्ट के जरिए खुद को उड़ा लिया। यही नहीं उसके साथ तीन मासूम बच्चे भी मारे गए। बगदादी को दौड़ा-दौड़ा कर अमेरिकी सेना ने मारा। शायद यही वजह है कि बगदादी के मारे जाने का ऐलान करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि वह कुत्ते की मौत मारा गया। अमेरिकी सैनिकों ने वाइट हाउस को खबर दी, '100 पर्सेंट कॉन्फिडेंस जैकपॉट। ओवर।' जैकपॉट अमेरिकी सेना की ओर से बगदादी को कोडनेम दिया गया था। बता दें कि 2011 में लादेन के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान उसे भी जैकपॉट कोडनेम ही दिया गया था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ये ऑपरेशन करीब 2 घंटे तक चला। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन से पहले 11 बच्चों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक सुरंग में धमाके के बाद अमेरिकी सेना ने पहले बगदादी की बॉडी हासिल की और ऑन स्पॉट DNA टेस्ट किए, तब पता चला कि जिस शख्स ने खुद को उड़ाया है वो बगदादी ही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका