न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक छोटी बचत योजना, तेजी से पैसा होता है डबल, पूरी जानकारी के लिए पढ़े

एक अक्टूबर से छोटी बचत योजनाओं पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। ऐसे में आप इसका फायदा उठाना चाहते है तो आपके पास अच्छा मौका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Oct 2018 8:57:27

एक छोटी बचत योजना, तेजी से पैसा होता है डबल, पूरी जानकारी के लिए पढ़े

एक अक्टूबर से छोटी बचत योजनाओं पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। ऐसे में आप इसका फायदा उठाना चाहते है तो आपके पास अच्छा मौका है। किसान विकास पत्र (KVP) एक ऐसी छोटी बचत योजना है जिसे आप मात्र 1000 रुपये से शुरू कर सकते है। इसे आप पड़ोस के पोस्ट ऑफिस में जाकर खरीद सकते हैं। तो आज हम आपको इससे संबंधित पूरी जानकारी लेकर आये है

क्या है किसान विकास पत्र

एक तरह का प्रमाण पत्र होता है, जिसे कोई भी व्‍यक्ति खरीद सकता है। इसे बॉन्‍ड की तरह प्रमाण पत्र रूप में जारी किया जाता है। इस पर एक तय मुनाफा (ब्‍याज) मिलता है। ब्‍याज दर समय समय पर सरकार संशोधित करती रहती है। इसे देश में किसी भी पोस्ट ऑफिस से खरीदा जा सकता है। 1 अक्टूबर 2018 से इस पर 7.7 फीसदी का ब्‍याज मिल रहा है। देश में किसी भी पोस्ट ऑफिस की ब्रांच में जाकर आप किसान विकास पत्र को खरीद सकते है। आप किसी बच्‍चे यानी माइनर के लिए भी इसे खरीद सकते हैं। 2 लोगों के नाम पर भी इसे खरीदा जा सकता है।

कितना पैसा लगाना होगा

किसान विकास पत्र में निवेश करने की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। हालांकि आपका न्‍यूनतम निवेश 1000 रुपए का होना चाहिए। आप 1000 रुपए के मल्टीपल में कितनी भी राशि निवेश कर सकते हैं। मतलब आप 1500 या 2500 या 3500 का निवेश नहीं कर सकते हैं। यहां निवेश 1 हजार, 2 हजार और 3 हजार के क्रम में होगा।

कितने समय बाद निकाल सकते हैं पैसा

अगर आप अपना निवेश निकालना चाहते हैं तो आपको कम से कम 2.5 साल का इंतजार करना होगा। हालांकि फाइनेंशियल एक्‍सपर्ट इसमें लंबे समय के निवेश की सलाह देते हैं।

कितने समय में डबल होता है पैसा

अगर आप किसान विकास पत्र में पैसा लगाते हैं तो यह मौजूदा 7.7 फीसदी की सालाना ब्‍याज दर के हिसाब से 118 महीनों यानी 9 साल और 10 महीने में डबल हो सकता है।

कौन से डॉक्‍युमेंट देने होंगे

2 पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र (राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट आदि...), निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल, टेलिफोन बिल, बैंक पासबुक आदि...), अगर आपका निवेश 50 हजार से ज्‍यादा है ता इस अवस्‍था में पैन कार्ड जरूरी होगा और आधार कार्ड (अक्‍टूबर 2017 में सरकार ने इसे अनिवार्य किया)

इसमें और कौन सी सुविधाएं मिलती हैं

इस सरकारी योजना में आपके पास नॉमिनेशन की भी सुविधा मौजूद होती है। एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति को यह सर्टिफिकेट ट्रांसफर किया जा सकता है। एक पोस्‍ट ऑफिस से दूसरे पोस्‍ट ऑफिस में भी इसे ट्रांसफर किया जा सकता है। इसे देश के कुछ बैंकों से भी ऑनलाइन तरीके से खरीदा जा सकता है।

टैक्‍स बेनिफिट भी मिलता है क्‍या

बैंक बाजार डॉट कॉम की वेबसाइट के मुताबिक, किसान विकास पत्र पर आपको टैक्‍स बेनिफिट भी मिलता है। इस स्‍कीम में सोर्स पर टैक्‍स नहीं कटता है। मतलब आपको मैच्‍योरिटी का पैसा टीडीएस काट के नहीं दिया जाता है। साथ ही यह स्‍कीम वेल्‍थ टैक्‍स के दायरे में भी नहीं आती है। हालांकि आप 80c के तहत इसमें छूट नहीं हासिल कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत