Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

VIDEO : डिविलियर्स के छक्कों ने थाम दिया स्टेडियम के बाहर का ट्रैफिक

क्रिकेट के मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर डिविलियर्स की खतरनाक बल्लेबाजी एक बार फिर देखने को मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Oct 2020 9:25:26

VIDEO : डिविलियर्स के छक्कों ने थाम दिया स्टेडियम के बाहर का ट्रैफिक

बीते दिन कोहली की टीम ने 82 रन के विशाल अंतर से कोलकाता पर जीत हासिल की। बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा रन डिविलियर्स ने बनाए। उन्होनें 23 बॉल पर शानदार फिफ्टी लगाई। वे 33 बॉल पर 73 रन बनाकर नॉट आउट रहे। एबी डिविलियर्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं लेकिन अभी भी उनके तेवर खतरनाक हैं। एबी ने विराट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 100 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। क्रिकेट के मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर डिविलियर्स की खतरनाक बल्लेबाजी एक बार फिर देखने को मिली।

15 ओवर के बाद डिविलियर्स ने खुलकर खेलना शुरू किया और छक्कों की बौछार कर मैच और स्टेडियम का पूरा माहौल बदल दिया। डिविलियर्स ने नागरकोटी की शुरुआत की दो गेंदों पर दो रन बनाए और फिर लगातार दो गगनचुंबी छक्के जड़े। युवा तेज गेंदबाज नागरकोटी ने दोनों ही गेंद धीमी गति से डाली लेकिन डिविलियर्स ने उनपर जोरदार प्रहार किया और गेंद स्टेडियम के बाहर सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान एक गेंद बाहर सड़क से गुजर रही गाड़ी से टकराई। इसके बाद सड़क का ट्रैफिक कुछ देर के लिए धीमा हो गया। नागरकोटी के इस ओवर के बाद डिविलियर्स शांत नहीं हुए और फिर पैट कमिंस-आंद्रे रसेल के ओवर में भी छक्के-चौके लगाए। उन्होंने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। एबी ने अपनी पारी के दौरान छह लंबे छक्के और पांच चौके लगाए। उन्होंने विराट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 100 रनों की साझेदारी की।

मैच के बाद डिविलियर्स ने अपनी बल्लेबाजी पर हैरानी भी जताई। उन्होंने कहा, 'अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं। मैं पिछले मैच में शून्य पर आउट हो गया था, वह बहुत खराब अहसास था। मैं योगदान करके खुश हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं भी खुद से हैरान था। हम 140-150 की ओर बढ़ रहे थे और मुझे लगा 160-165 तक की कोशिश कर सकता हूं लेकिन 195 रन पर पहुंचकर हैरानी हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका