Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मनाली-डलहौजी में फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे गया पारा, सर्द हवाओं ने लोगों की बढ़ाई ठिठुरन, अभी शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत

देश के अलग-अलग हिस्सो में ठंड का असर जारी है। उत्तर भारत में चल रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। कश्मीर से लेकर उत्तराखंड-हिमाचल तक में बर्फ ने इलाकों को जमा दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Dec 2020 9:17:47

मनाली-डलहौजी  में फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे गया पारा, सर्द हवाओं ने लोगों की बढ़ाई ठिठुरन, अभी शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत

देश के अलग-अलग हिस्सो में ठंड का असर जारी है। उत्तर भारत में चल रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। कश्मीर से लेकर उत्तराखंड-हिमाचल तक में बर्फ ने इलाकों को जमा दिया है। भारी बर्फबारी से मैदानों में शीत लहर का कहर जारी है। भारत मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली , चंडीगढ़, राजस्थान में आज कोहरे का असर रहेगा। साथ ही इन इलाकों में शीत लहर चलने की आशंका भी है। साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कोहरे की आशंका जाहिर की गई है।

दिल्ली में बर्फीली हवा

दिल्ली में बर्फीली हवा बह रही है। एक दिन पहले दिल्ली का तापमान 3 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया था। आज भी दिल्ली में सर्दी का सितम जारी रहेगा। आइएमडी की मानें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मानें तो अभी इस ठंड से लोगों को अगले 2 दिनों तक राहत नहीं मिलेगी।

उधर दक्षिण के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 से 18 दिसंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। वहीं केरल और माहे में 17 से 18 दिसंबर के बीच बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

मंडी में लगातार हो रही बर्फबारी


हिमाचल के मनाली, डलहौजी, केलांग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हिमाचल के केलांग में -5.6 डिग्री तापमान पहुंच गया है। वहीं, कल्पा में -4.1 डिग्री, मनाली और डलहौजी में -1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

हिमाचल के मंडी में लगातार बर्फबारी हो रही है। उपरी इलाके पूरी तरह से सफेद हो चुके हैं। चारों ओर बर्फ ही बर्फ दिख रही है। मंडी के शेटाधार, बरोट, निहरी जैसे इलाकों में प्रकृति का अद्भुत रूप दिख रहा है। मां शिकारी देवी मंदिर के आसपास का पूरा इलाका भी सफेद चादर से ढक गया है। लगातार बर्फबारी के बीच बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

श्रीनगर लेह हाईवे के करीब जोजिला पास भी पूरी तरह बर्फ से ढक गया। कई गाड़ियां फंस गईं। हालात ऐसे हो गए कि सड़क से बर्फ की मोटी परत को हटाने के लिए मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा। प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य चलाया। रास्ते को साफ करने का ये ऑपरेशन कई घंटे तक चला।

उत्तराखंड के औली में बर्फबारी तो फिलहाल बंद है। लेकिन बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद जो बर्फ अब तक जमी है, उसका लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक वहां पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि मशहूर स्कीईंग रिजॉर्ट औली फिर कोरोनाकाल के बाद गुलजार हो गया है। घने कोहरे के आगोश में उत्तर भारत

पंजाब के अमृतसर में मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया जबकि उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों में घना कोहरा छाया रहा, जहां कम दृश्यता के चलते एक बस और गैस टैंकर की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई पहाड़ी इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में कहा, 'देश के मैदानी इलाकों में अमृतसर में सबसे कम 2.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।' अमृतसर में अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 13 डिग्री कम है। अमृतसर में मनाली, शिमला और श्रीनगर से अधिक ठंड पड़ रही है।

मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी और बारिश होगी उतना ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दिल्ली का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। उत्तर भारत का पारा लुढ़क कर 3-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश होने की आशंका रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका