न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : बाइक पर सवार होकर युवक जा रहा था ससुराल, टेंपो के साथ हादसे में हुई मौत

बाइक और ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में जहां बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं ऑटो में बैठे 7 लोग घायल हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 12 Nov 2020 11:11:54

राजस्थान : बाइक पर सवार होकर युवक जा रहा था ससुराल, टेंपो के साथ हादसे में हुई मौत

भरतपुर के पास नेशनल हाइवे 123 पर गांव सालेपुर के पास एक बाइक और ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में जहां बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं ऑटो में बैठे 7 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया है। शेष को कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना दोपहर 2 बजे के आसपास की बताई गई है। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार सिंह और कार्यवाहक थाना इंचार्ज मुनेश कुमार मीणा घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

विक्रमपुरा निवासी बाइक सवार पवन पुत्र पातीराम कुशवाह बाइक से अपने गांव जा रहा था। जब वह सालेपुर गांव के पास से गुजर रहा था तो उसकी बाइक सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं ऑटो चालक भूरा पुत्र पूरन कुशवाह निवासी बज्जरगढ़ सहित सुंदरिया कुशवाह निवासी कुमरपुरा थाना कोलारी, लखन पुत्र धनीराम कुशवाह निवासी नया नगला थाना कोलारी, बनवारी पुत्र नारायण सिंह निवासी पीपल मंडी बसई नवाब, राजो पत्नी तेज सिंह लोधा निवासी पोथी पुरा, सविता पुत्री फूल सिंह लोधा निवासी पोथी पुरा, गिरमेश पत्नी फूल सिंह लोधा निवासी पोथी पुरा घायल हो गई। इधर, पवन का एक्सीडेंट होने की सूचना जैसे ही घर पर पहुंची, वैसे ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और वे घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

एक गंभीर घायल आगरा, 6 को जिला अस्पताल के लिए किया रैफर

इनमें गंभीर रूप से घायल बनवारी, भूरा, सुंदरिया, लखन को जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां से लखन की गंभीर हालत होने पर आगरा के लिए रैफर किया गया है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर भर्ती तीनों घायल महिलाओं को भी जिला अस्पताल के लिए देर शाम को रैफर कर दिया गया।

इधर, सैंपऊ थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी मुनेशकुमार मीणा ने बताया कि सड़क हादसे में मृत पवन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो एवं बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस थाने पर रखवाया है। मृतक के परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा है। मामला दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

बाइक और ऑटो के बीच हादसे का शिकार बाइक सवार पवन नई बाइक लेकर अपनी ससुराल बसेड़ी जा रहा था। मृतक के चचेरे भाई राजेश ने बताया कि पवन की छोटी बहन की शादी देवउठनी एकादशी को है। उसके लिए ही 4 दिन पहले शनिवार को ही बाइक खरीदी थी। उसने बताया कि पवन ढाई माह बाद हैदराबाद से लौटा था।

बुधवार को वह अपनी ससुराल बसेड़ी के भगोरा में पत्नी को लेने के लिए जा रहा था। उसने बताया कि 4 दिन पहले खरीदी नई बाइक से वह ससुराल जाने के लिए निकला ही था कि 15 मिनट बाद ही उसके एक्सीडेंट की खबर मिली। खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत