न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धौलपुर : नशीला पदार्थ खिलाकर 13 वर्षीय नाबालिक से दरिंदगी, बेहाेशी की हालत में फेंका सड़क पर

यहां एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर दरिंदगी की गई। इसके बाद दरिंदों ने बेहाेशी की हालत में लड़की को सड़क पर फेंक दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 08 Mar 2021 3:06:08

धौलपुर : नशीला पदार्थ खिलाकर 13 वर्षीय नाबालिक से दरिंदगी, बेहाेशी की हालत में फेंका सड़क पर

धौलपुर के निहालगंज थाना इलाके में दरिंदगी का ऐसा खौफनाक नजारा देखने को मिला जिसने सभी में आक्रोश भर दिया। यहां एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर दरिंदगी की गई। इसके बाद दरिंदों ने बेहाेशी की हालत में लड़की को सड़क पर फेंक दिया। पीड़ित नाबालिग को बेहोशी की हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। नाबालिग के पिता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ महिला पुलिस थाना के समक्ष मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बालिका का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल कराया है। मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी प्रवेंद्र महेला ने बताया कि 161 में नाबालिग के बयान लिए हैं। नाबालिग बालिका के पिता ने नामजद दो युवकों के खिलाफ नशीला पदार्थ खिलाकर एवं अपहरण करने और सामूहिक दुष्कर्म का अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ 376 डीए, 5 व 6 पोक्सो एक्ट में अभियोग दर्ज किया है।

महिला पुलिस थाना में दर्ज कराए गए अभियोग में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के पिता ने बताया कि पीड़ित शहर में पिछले एक वर्ष से किराए के मकान पर रह रहा है। वह और उसकी पत्नी हाथ ठेले पर सब्जी बेचते हैं। बीती देर शाम बालिका ठेले से सब्जी लेकर घर के लिए रवाना हुई थी। लेकिन रास्ते में दो युवक बालिका को मिले। दोनों आरोपित नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग का अपहरण कर अपने साथ सूनसान जगह पर ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म कर बेहोशी की हालत में नाबालिग को शहर में सड़क पर डालकर फरार हो गए।

रात करीब 9 बजे नाबालिग के पिता को मोबाइल द्वारा पुत्री के सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना मिली। नाबालिग के माता-पिता ने जब मौके पर जाकर देखा तो होश उड़ गए। माता-पिता ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पीड़ित ने स्थानीय महिला पुलिस थाने को दी। जिस पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मेडिकल बोर्ड द्वारा उसका मेडिकल कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती