न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति को लगी गोली, पत्नी चिल्लाती रही- प्लीज कोई बचा लो... लोग बनाते रहे विडियो, तड़प-तड़पकर तोडा दम

बिहार के सीवान रेलवे स्टेशन में एक पति को दिनदहाड़े उसकी नवविवाहित पत्नी के सामने गोली से उड़ा दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Dec 2019 11:09:03

पति को लगी गोली, पत्नी चिल्लाती रही- प्लीज कोई बचा लो... लोग बनाते रहे विडियो, तड़प-तड़पकर  तोडा दम

बिहार के सीवान रेलवे स्टेशन में एक पति को दिनदहाड़े उसकी नवविवाहित पत्नी के सामने गोली से उड़ा दिया गया। गोद में पति का सिर रखकर पत्नी लगातार लोगों से मदद की गुहार लगाती रही लेकिन भीड़ तमाशा देखती रही। वहां मौजूद कई लोग वीडियो बनाने में मशगूल रहे लेकिन आगे बढ़कर किसी ने भी पीड़ित व्यक्ति की मदद नहीं करी। आखिरकार पति ने पत्नी की गोद में ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। इस पूरी घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मृतक शख्स कोलकाता में टायर बिजनसमैन बताया जा रहा है। घटना रविवार दोपहर 3 बजे की है, जब मृतक मोहम्मद फैजल अपनी नवविवाहिता पत्नी अंजुम खातून के साथ कोलकाता जाने के लिए बाघ एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात बदमाश ने प्लैटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंचकर फैजल पर पीछे से गोली चला दी। फैजल मुंह के बल प्लैटफॉर्म पर गिर पड़े। पत्नी अंजुम ने तुरंत फैजल का सिर अपनी गोद में रखा और लगातार लोगों से मदद के लिए गिड़गिड़ाती रही।

प्लैटफॉर्म पर खड़े लोगों से अंजुम बार-बार बोलती रही कि प्लीज कोई बचा लो, प्लीज कोई बचा लो। लेकिन वहां खड़ा एक भी शख्स का दिल नहीं पसीजा। थोड़ी देर बाद वहां एक पुलिसकर्मी भी आया जिसने अंजुम से पूछताछ की लेकिन उसने भी पीड़ित को अस्पताल ले जाने में फुर्ती नहीं दिखाई। आखिरकार फैजल ने दम तोड़ दिया।

इस पूरे मामले में मुजफ्फरपुर एसआरपी संजय कुमार ने बताया कि फैजल की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी और वह कोलकाता से अपनी पत्नी को लेने सीवान आया था। उन्होंने बताया कि हत्या की वजह अभी सामने नहीं आ पाई थी। एसआरपी का कहना है कि रेलवे प्लैटफॉर्म पर कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था। हालाकि, आरोपी की पहचान के लिए आस-पास की दुकानों पर पूछताछ की जा रही है। कुछ वीडियो क्लिप भी लिए गए है जिनकी जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत