न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : बेटी की चाहत पूरी नहीं हो पाई तो किया बच्ची को अगवा, हैरान करने वाला पूरा मामला

एक मामला सामने आया पंजाब के लुधियाना में जहां कैलाश नगर निवासी एक व्यक्ति ने ढाई साल की बच्ची को इसलिए अगवा कर लिया कि उसकी बेटी की चाहत पूरी नहीं हो पाई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 25 Oct 2020 8:07:56

पंजाब : बेटी की चाहत पूरी नहीं हो पाई तो किया बच्ची को अगवा, हैरान करने वाला पूरा मामला

अक्सर अपराध की कई ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिनके पीछे का कारण और सच्चाई बेहद हैरान करने वाली होती हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया पंजाब के लुधियाना में जहां कैलाश नगर निवासी एक व्यक्ति ने ढाई साल की बच्ची को इसलिए अगवा कर लिया कि उसकी बेटी की चाहत पूरी नहीं हो पाई। शनिवार शाम लगभग पांच बजे बच्ची के अगवा होने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। पुलिस ने दस टीमें बनाकर रात भर आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। रविवार की सुबह लगभग 11 बजे पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एडीसीपी वन दीपक पारिक ने बताया कि थाना जोधेवाल पुलिस को शनिवार शाम पांच बजे कैलाश नगर निवासी माताद्दीन ने शिकायत दी कि उनकी ढाई साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। उसे कोई उठा कर ले गया है। पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके में नाकाबंदी की। सभी गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया तो खुलासा हुआ कि साइकिल सवार व्यक्ति बच्ची को लेकर गया है।

इसके बाद पुलिस ने दस टीमें बनाई और कैलाश नगर इलाके में बने सभी बेहड़ों को खंगालना शुरू किया गया। रविवार की सुबह पुलिस ने कैलाश नगर में एक बेहड़े से बच्ची को बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची को अगवा करने के आरोपी राघविंदर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कैलाश नगर रोड पर एक फैक्ट्री में काम करता है। बच्ची की मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।

एडीसीपी के मुताबिक आरोपी राघविंदर ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसकी पहली शादी के बाद एक बच्ची हुई थी, जिसका डेढ़ साल की उम्र में देहांत हो गया था। कुछ समय बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। उसे उम्मीद थी कि उसके घर में बेटी का जन्म होगा। लेकिन बेटे ने जन्म लिया। अब उसका बेटा तीन साल का हो चुका है। दूसरी बार उसकी पत्नी गर्भवती हुई तो किसी कारण गर्भपात हो गया। बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए उसने बच्ची को अगवा करने का फैसला किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल