गाजियाबाद से आत्महत्या का एक संगीन मामला सामने आया है। यहां थाना मसूरी के न्यू शताब्दीपुरम में एक घर से पति, पत्नी और उनके 3 बच्चों की लाश मिली है। पांचों के मुंह पर काले टेप चिपके हुए थे। शख्स के शव के पास से एक सूइसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने हत्या और सूइसाइड की वजह बताई है। घर से मिले सूइसाइड नोट में लिखा है कि पत्नी उसपर शक किया करती थी, इसी वजह से उसने परिवार को ही खत्म कर दिया और खुदकुशी कर ली। सूइसाइड नोट में लिखा है कि जहर देने के बाद बच्चो के मुंह को टेप से बंद कर दिया था। लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि पति का नाम प्रदीप है, जबकि उसकी पत्नी एम्स में स्टाफ नर्स है। तीनों बच्चों की उम्र 8, 5 और 3 साल है। पति को शराब की लत थी।
Ghaziabad: A man has committed suicide after murdering his wife and three children in Masuri. A suicide note has been recovered from the body of the man stating that his wife suspected him so he murdered all of them.
— ANI UP (@ANINewsUP) July 5, 2019














