न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : होटल के बंद कमरे में मिली युवती की लाश, दो युवकों ने बुक करवाया गया था रूम

शहर के आमेर इलाके में तब सनसनी फैल गई जब जमवा रामगढ़ रोड पर रविवार को एक होटल में युवती की हत्या कर दी गई। हत्या विषाक्त पदार्थ देकर या फिर गला दबाकर करने की आशंका जताई जा रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Feb 2021 12:11:41

जयपुर : होटल के बंद कमरे में मिली युवती की लाश, दो युवकों ने बुक करवाया गया था रूम

शहर के आमेर इलाके में तब सनसनी फैल गई जब जमवा रामगढ़ रोड पर रविवार को एक होटल में युवती की हत्या कर दी गई। हत्या विषाक्त पदार्थ देकर या फिर गला दबाकर करने की आशंका जताई जा रही है। वारदात में युवती के साथ होटल में ठहरे युवक पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है। वह रविवार को सुबह युवती को कमरे में बाहर से लॉक कर पेट में बदहजमी से परेशान होने की बात कहकर फरार हो गया। रविवार शाम को सूचना मिलने पर आमेर थानाप्रभारी शिवनारायण यादव, आमेर एसीपी सौरभ तिवाड़ी व एडिशनल डीसीपी सुमित गुप्ता मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को बुलवाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस को होटल में कमरा बुक करवाते वक्त जमा करवाई गई दो आईडी मिली है। जिसमें फरार युवक का नाम नितेश दीक्षित और मृतका लड़की निकिता दीक्षित उम्र 26 साल होने की जानकारी मिली है। इनकी आईडी में दोनों का पता कोटा जिले में अमरापुरा का है। इस पर आमेर पुलिस शव की शिनाख्त के लिए कोटा पुलिस से संपर्क कर रही है। पुलिस के मुताबिक हत्या की वारदात बड़ी का बास स्थित होटल श्याम पैलेस के कमरा नंबर 303 में हुई। शनिवार दोपहर को बाइक सवार दो युवक होटल पहुंचे थे। इन्होंने दो आईडी देकर कमरा बुक करवाया। कुछ देर होटल में ठहरे। फिर दोनों चले गए।

इसके बाद शाम करीब 4:30 बजे उन्हीं में एक युवक अपने साथ एक लड़की को लेकर होटल पहुंचा। रात भर लड़का और लड़की होटल में ठहरे। इसके बाद रविवार सुबह करीब 11 बजे लड़का रिसेप्शन पर बैग लेकर आया। उसने कहा कि पेट में तकलीफ हो रही है। वह बाहर जाकर आ रहा है। यह कहकर लड़का फरार हो गया। दोपहर बाद, होटल कर्मचारी रमेश कमरे की तरफ गया। वहां कमरा बाहर से लॉक नजर आया। तब उसने होटल संचालक दीपक को सूचना दी। पिछले रोशनदान से देखने पर कमरे में युवती अचेत हालत में बैड पर नजर आई। तब पुलिस को जानकारी देकर दूसरी चाबी से गेट खोला। तब अंदर युवती की मौत होने का पता चला। उसका शरीर नीला पड़ चुका था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती