आईपीएल का 13वां सीजन UAE में जारी हैं जिसमें आधे मुकाबले खेले जा चुके हैं और सभी टीम के 7 मैच पूरे हो चुके हैं। इसी के साथ ही अगले पांच दिन की मिड सीजन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं जिसके तहत खिलाडियों की टीम में अदला-बदली हो सकती हैं। इसके तहत खिलाड़ी दोनों टीमों की आपसी सहमति से फ्रेंचाइजी बदल सकते हैं। ट्रांसफर विंडो अब सभी टीमों के लिए खुल गई है। हालांकि, यह प्रक्रिया केवल उन खिलाड़ियों पर ही लागू होगी, जिसने इस सीजन में 7 मैचों में से दो या उससे कम मैच खेले हैं। इस बार 90 ऐसे प्लेयर्स हैं, जिनकी अदला-बदली मिड सीजन ट्रांसफर विंडो के तहत हो सकती है।
आईपीएल के महंगे खिलाड़ी जिनकी हो सकती है अदला-बदली
बेन स्टोक्स : 12.50 करोड़ रुपए (वर्तमान टीम-राजस्थान रॉयल्स)
क्रिस मॉरिस : 10 करोड़ रुपए (वर्तमान टीम- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
नाथन कुल्टर नाइल : 8 करोड़ (वर्तमान टीम- मुंबई इंडियंस)
अजिंक्य रहाणे : 5.25 करोड़ (वर्तमान टीम- दिल्ली कैपिटल्स)
कर्ण शर्मा : 5 करोड़ रुपए (वर्तमान टीम- चेन्नई सुपर किंग्स)
आईपीएल में मिड सीजन ट्रांसफर के लिए जरूरी नियम
- यह ट्रांसफर केवल फर्स्ट हाफ खत्म होने यानी 7 मैच खेल चुकी टीमों के लिए शुरू होगी।
- खिलाड़ियों के ट्रांसफर के लिए दोनों टीमों की आपसी सहमति जरूरी होगी।
- वह खिलाड़ी जिसने इस सीजन में अभी तक दो या उससे कम मैच खेले हैं, केवल उनकी ही अदला-बदली की इजाजत होगी।
- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल मिड सीजन ट्रांसफर के नियमों में एक और बदलाव किया है। इस सीजन में अनकैप्ड के साथ-साथ कैप्ड प्लेयर्स की भी मिड सीजन ट्रांसफर की इजाजत होगी। पिछले सीजन में बीसीसीआई ने केवल अनकैप्ड प्लेयर्स के लिए ही ऐसे ट्रांसफर की इजाजत दी थी।
प्लेयर्स जो मिड सीजन ट्रांसफर के योग्य हैं
मिड सीजन ट्रांसफर के लिए मुंबई इंडियंस के 13, दिल्ली कैपिटल्स के 9, कोलकाता नाइट राइडर्स के 10, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11, सनराइजर्स हैदराबाद के 13, राजस्थान रॉयल्स के 11, चेन्नई सुपर किंग्स के 10, किंग्स इलेवन पंजाब के 13 खिलाड़ी योग्य हैं।