न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : चौंकाने वाली घटना, बैंक के बाहर बच्चों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम, गुदगुदी कर ले भागे 50 हजार रूपये

राजस्थान के जोधपुर में ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बैंक के बाहर एक लूट की वारदात हुई जिसे कुछ बच्चों ने अंजाम दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 4:37:26

जोधपुर : चौंकाने वाली घटना, बैंक के बाहर बच्चों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम, गुदगुदी कर ले भागे 50 हजार रूपये

बीते दिनों राजस्थान के जोधपुर में ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बैंक के बाहर एक लूट की वारदात हुई जिसे कुछ बच्चों ने अंजाम दिया। नई सड़क पर दिनदहाड़े ये वारदात उस समय हुई जब पेशे से सैलून संचालक मोहनपुरा पुलिया निवासी दिलीप कुमार सैन (53) इंडियन ओवरसीज बैंक से रुपए निकालकर जा रहे थे। वारदात 6 अक्टूबर की है। पीड़ित ने गुरुवार काे इस संबंध में उदयमंदिर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्चों की तलाश में जुटी है।

बैंक के पीछे गली में पहुंचते ही 7-8 बच्चाें ने उन्हें घेर लिया और गुदगुदी करने लगे। वे कुछ समझ पाते तब तक बच्चे उनकी जेब से 50 हजार रुपए पार कर भाग गए। इस दाैरान एक चायवाले ने पीछा कर उनमें से एक बच्ची काे पकड़ उससे रुपयाें का बंडल बरामद कर लिया। नाेटाें का बंडल मिलने पर बुजुर्ग काे एकबारगी लगा कि पूरे रुपए मिल गए, लेकिन घर जाकर गिनने पर वे 19 हजार ही निकले। शेष 31 हजार बच्चे लेकर भाग गए।

पुलिस ने बताया कि शहर में इन दिनों बाहर से कोई खानाबदोश लोगों का समूह आया हुआ है। संभवत: उन्हीं के बच्चे आसपास के इलाकों में घूमकर ऐसी वारदातों की तलाश में हैं। ऐसे में आमजन बैंक या किसी लेने-देन के काम पर जाते समय पूरा ध्यान रखें। ये बच्चे रोटी या रुपए मांगने के बहाने आपकी जेब से रुपए निकाल सकते हैं या फिर गहनों-रुपए से भरा बैग भी लूट कर ले जा सकते हैं।

बुजुर्ग बोले- एक बार तो ऐसा लगा कि भीख नहीं देने पर बच्चे मुझे गुदगुदा रहे हैं

उदयमंदिर थानाधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि सैलून संचालक दिलीप कुमार 6 अक्टूबर काे बैंक से रुपए निकल घर जा रहे थे। बैंक के पीछे अरुण हाेटल पुलिस चाैकी की ओर जाने वाली गली में बच्चाें की एक गैंग ने उन्हें घेरकर गुदगुदी शुरू कर दी। एकबारगी बुजुर्ग ने सोचा कि भीख मांगने पर रुपए नहीं देने पर बच्चे ऐसा कर रहे हैं, लेकिन इतने में एक बच्चा उनकी पेंट की जेब में हाथ डाल 50 हजार रुपए ले भागा।

साथ वाले बच्चे भी भागने लगे। पास ही चाय की थड़ी चलाने वाले ने तत्परता दिखाकर बाइक से बच्चाें का पीछा किया। बच्चे साेजती गेट से घासमंडी राेड की ओर भाग निकले। वहां चायवाले ने एक बच्ची काे पकड़ उससे रुपए बरामद कर लिए। लाैटकर उसने वह बंडल दिलीप कुमार काे दिया। घर जाकर गिनने पर उसमें 31 हजार रुपए कम निकले। आसपास के सीसीटीवी कैमरे में बच्चाें की तस्वीरें कैद हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?