न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिसंबर से होंगे ये बड़े बदलाव, सीधा आपकी ज़िंदगी पर पड़ेगा असर

एक दिसंबर आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। साल का आखिरी महीने आम आदमी के लिए बहुत खास होने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Nov 2018 1:40:11

दिसंबर से होंगे ये बड़े बदलाव, सीधा आपकी ज़िंदगी पर पड़ेगा असर

एक दिसंबर आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। साल का आखिरी महीने आम आदमी के लिए बहुत खास होने वाला है। 1 दिसंबर से आम आदमी के जीवन में कई बदलाव होने वाले हैं। दिसंबर में कुछ बैंकिंग सेवाएं बदल जाएंगी तो पैन कार्ड रखने वालों के लिए भी कुछ खास बदलाव होने वाला है। यही नहीं देश का सबसे बड़ा बैंक SBI अपनी बैंकिंग में कुछ जरूरी बदलाव कर रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ने वाले यात्रियों को देने होंगे अतिरिक्त सर्विस चार्ज। भारतीय नागरिकों को पहली बार खुद का ड्रोन उड़ाने की भी इजाजत मिल जाएगी। इसके अलावा नौकरी का भी खास मौका मिलने जा रहा है। इन बदलावों की जानकारी होना जरूरी है।

- देश का सबसे बड़ा बैंक SBI अपनी बैंकिंग में कुछ जरूरी बदलाव कर रहा है। इसमें सबसे पहले इंटरनेट बैंकिंग शामिल है। जिन ग्राहकों ने अपने बैंक में जाकर मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं कराया है। वह 1 दिसंबर के बाद से इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ऐसे यूजर्स की इंटरनेट बैंकिंग बंद कर दी जाएगी।

- भारतीय स्टेट बैंक अपना मोबाइल वॉलेट SBI Buddy 1 दिसंबर से बंद करने जा रहा है। हालांकि बैंक के अनुसार इस वॉलेट सेवा को बंद किया जा चुका है। लेकिन जिन ग्राहकों के पैसे इस वॉलेट में पड़े हैं वो पैसे कैसे वापस ले सकते हैं इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

- 1 दिसंबर से SBI पेंशन लोन और पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग फीस लेना शुरू करेगा। आपको बता दें कि बैंक ने विशेष फेस्टिवल ऑफर के तहत लोन में प्रोसेसिंग फीस की छूट दे रखी थी। लेकिन, अब दोबारा बैंक इसे वसूलना शुरू करेगा। 1 दिसंबर के बाद लोन के लिए अप्लाई करने वालों को यह फीस चुकानी होगी।

- अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य रिटायर्ड हैं और उनकी पेंशन SBI की किसी भी शाखा में आती है तो आपको 30 नवंबर तक उनका लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी है। बैंक ने सभी पेंशनर्स को जानकारी भेजकर यह कहा है कि वे 30 नवंबर 2018 तक अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करवा दें। ऐसा नहीं करने पर उनकी पेंशन रुक सकती है।

- दिसंबर महीने में पैन कार्ड से जुड़े अहम नियम में भी बदलाव होने वाला है। पैन कार्ड होल्डर के माता-पिता अगर अलग हो गए हैं तो आवेदन करने वाले को 5 दिसंबर के बाद से पिता का नाम देना अनिवार्य नहीं होगा। पैन कार्ड पर माता का नाम भी छपवाया जा सकेगा। इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने एक अधिसूचना के जरिए आयकर नियमों में संशोधन किया है। अब आवेदन फॉर्म में विकल्प होगा कि माता-पिता के अलग होने की स्थिति में आवेदक मां का नाम दे सकता है।

banking,pan card,drone,sbi,changes in december

- 1 दिसंबर 2018 से भारत में ड्रोन उड़ाने की मंजूरी मिल जाएगी। नैनो ड्रोन (250 ग्राम वजन) के अलावा सभी ड्रोन को एविएशन रेगुलेटर से यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर लेना होगा। ये 1000 रुपए की फीस लेकर जारी किया जाएगा। बड़े ड्रोन को यूनिक एयर ऑपरेटर परमिट भी लेना होगा। इस परमिट को 25 हजार रुपए में 5 साल के लिए लिया जा सकता है। इनको सिर्फ दिन में उड़ाया जा सकेगा।

- दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ने वाले यात्रियों को 1 दिसंबर 2018 से हर टिकट पर 77 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। एयरपोर्ट ऑपरेटर DIAL ने सर्विस चार्ज में बढ़ोतरी का एलान किया है। अभी घरेलू टिकटों पर 10 रुपए और इंटरनेशनल टिकट पर 45 रुपए सर्विस फीस के तौर पर देने होते हैं।

- जेट एयरवेज 1 दिसंबर से पुणे से सिंगापुर के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी। अभी लोगों को सिंगापुर जाने के लिए मुंबई से फ्लाइट पकड़नी पड़ती थी। ये फ्लाइट पुणे से सुबह 5:15 बजे चलकर सिंगापुर 1:15 बजे पहुंचेगी। सिंगापुर से यह फ्लाइट रात में 9 बजे रवाना होगा, जो सुबह 5 बजे पुणे पहुंचेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल