न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों को लग सकता है बड़ा झटका, रिटायरमेंट को लेकर मोदी सरकार का ये नया प्लान

सरकारी कर्मचारियों के लिए खास खबर है। सरकार के इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन और नई भर्तियों का रास्‍ता खुल जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Sep 2019 4:15:57

7वां वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों को लग सकता है बड़ा झटका, रिटायरमेंट को लेकर मोदी सरकार का ये नया प्लान

सरकारी कर्मचारियों के लिए खास खबर है। सरकार के इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन और नई भर्तियों का रास्‍ता खुल जाएगा। दरअसल, सरकार बेरोजगारी की समस्‍या खत्‍म करने के लिए एक प्रस्ताव लाने वाली है, जिसमें 33 साल की सेवा पूरी कर चुके या 60 साल के, जो भी पहले हो, केंद्रीय कर्मचारियों को रिटायर करने पर विचार कर रही है। सरकार का तर्क है कि इससे बेरोजगारी की समस्‍या खत्‍म होगी और सरकारी कर्मचारियों को जल्‍द प्रमोशन मिलेगा। इस व्‍यवस्‍था के लागू होने से केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन और नई भर्तियों का रास्‍ता खुल जाएगा। सरकार इस प्रस्‍ताव को बारी-बारी से हर विभाग में लागू करेगी। बता दे, मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 60 साल जबकि डॉक्‍टर और यूनिवर्सिटी प्रोफेसर की उम्र 65 साल है।

खबर के मुताबिक यह प्रस्‍ताव Department of Personnel and Training (DoPT) ने तैयार किया है और इसे Department of Expenditure के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। अधिकारियों की मानें तो सरकार इस प्रस्‍ताव पर जल्‍द ही अमल कर सकती है।

इसी के साथ सरकार ने सभी विभागों से अपनी यहां वैकेंसी की जानकारी देने को कहा है। सभी विभागों को कर्मचारियों की संख्‍या और खाली पदों के बारे में 30 सितंबर तक DoPT को बताना होगा। अनुमान के मुताबिक 1 मार्च 2018 तक कुल 38 लाख पद स्‍वीकृत हैं। इनमें 31.18 लाख पद भरे हुए हैं।

बता दे, सरकार ने 1998 में केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 58 से बढ़ाकर 60 की थी। इसके बाद कई राज्‍य सरकारों ने अपने कर्मचारियों की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 कर दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत