न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7वां वेतन आयोग : इन कर्मचारियों को सरकार का दिवाली तोहफा, बढ़ाया ड्यूटी भत्ता

यूपी सरकार ने हजारों होमगार्ड (Home Guard) का ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन के बराबर कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Oct 2019 5:23:39

7वां वेतन आयोग : इन कर्मचारियों को सरकार का दिवाली तोहफा, बढ़ाया ड्यूटी भत्ता

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) ने अपने हजारों कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। यूपी सरकार ने हजारों होमगार्ड (Home Guard) का ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन के बराबर कर दिया है। इस तरह अब होमगार्ड को 12% महंगाई भत्ते के साथ 672 रुपये मिलेंगे। होमगार्ड विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।

सरकार के इस फैसले के बाद लगभग 1 लाख से ज्यादा होमगार्ड को फायदा मिलेगा। सभी होमगार्ड को यह ड्यूटी भत्ता 6 दिसंबर 2016 से जोड़कर मिलेगा। DA का नकद भुगतान सितंबर से शुरू कर दिया गया है। एरियर के भुगतान के लिए अलग से आदेश बाद में जारी होगा।

7th pay commission,uttar pradesh,up government,yogi adityanath,duty allowance,news,news in hindi

वही इसके साथ योगी सरकार (Yogi Government) अपने राज्य के इन कर्मचारियों के अलाउंस (Allowance) काटने का का ऐलान कर सकती है। मंगलवार शाम होने वाली यूपी कैबिनेट (UP Cabinet) मीटिंग में इसका फैसला हो सकता है। राज्य सरकार का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत मिल रहे वेतन के सामने यह अलाउंस काफी कम है। इसके चलते अब इन सभी अलाउंस को खत्‍म किया जा रहा है। पहले स्टाफ के वेतन कम हुआ करते थे इसलिए उन्हें यह अलाउंस दिया जाता था। पर अब उनका वेतन ठीक है। इस मीटिंग में जीपीएफ पासबुक के रखरखाव, सिंचाई विभाग के इंजीनियरों को मिलने वाला अर्दली भत्ता और पीडब्लूडी के इंजीनियरों को इंसेंटिव के तौर पर दिया जाने वाला अलाउंस पर योगी सरकार फैसला ले सकती है।

खबरों के मुताबिक एक्सपर्ट ने बताया अब सरकार सिंचाई विभाग के इंजीनियरों को मिलने वाला अर्दली भत्ता को खत्‍म करने जा रही है। यह भत्ता जेई को 100 रुपये महीना जबकि एई को 200 रुपये महीना मिलता है। वहीं, अप्पर ग्रेड के अफसरों को यह 500 से 600 रुपये तक अलाउंस मिलता है। लेकिन अब योगी सरकार इसमें कटौती का विचार कर रही है। बता दें कि राज्य सरकार ने 1984 ने एक अन्य अलाउंस शुरू किया था। इसमें जीपीएफ पासबुक के अपडेशन के लिए क्‍लर्क स्‍टाफ को 25 पैसे प्रति पासबुक हर महीने मिलता था। लेकिन अब इसे भी खत्‍म किया जा सकता है। साथ ही पीडब्लूडी इंजीनियरों को इंसेंटिव भी खत्‍म किया जाएगा। इसमें जेई लेवल को अलाउंस 100 से 150 रुपये महीना मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत