न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'जय भवानी, जय शिवाजी' से गूंजी अयोध्या, छावनी में तब्दील हुई राम नगरी, 70 हजार सुरक्षाकर्मियों की होगी नजर, स्कूल-कॉलेज बंद

आज अयोध्‍या में स्‍कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। शहर की करीब 50 स्‍कूलों में सुरक्षाबलों के कैंप लगाए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Nov 2018 9:47:52

'जय भवानी, जय शिवाजी' से गूंजी अयोध्या, छावनी में तब्दील हुई राम नगरी, 70 हजार सुरक्षाकर्मियों की होगी नजर, स्कूल-कॉलेज बंद

उत्‍तर प्रदेश में अयोध्या के राम मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुई राजनीति अब तेज हो चली है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 'आर्शीवाद उत्सव' के लिए शनिवार (24 नवंबर) को अयोध्या पहुंच रहे हैं, जिनके साथ करीब कई शिवसैनिक भी इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। बता दे, मुंबई से शिवसैनिकों को लेकर विशेष ट्रेन शुक्रवार रात को अयोध्या पहुंची। बताया जा रहा है कि 22 बोगी की इस विशेष ट्रेन में 2 हजार से अधिक शिवसैनिक अयोध्या पहुंचे हैं। सभी मुंबई के थाने जिले के बताए जा रहे हैं। शिवसैनिकों के ट्रेन से उतरते ही पूरा स्टेशन परिसर जय शिवाजी-जय भवानी के नारों गूंज उठा।

वहीं, शनिवार को भी एक स्‍पेशल ट्रेन अयोध्या पहुंच चुकी है, जिसमें हजारों की संख्या में शिवसैनिक पहुंचे हैं। रविवार (25 नवंबर) को वीएचपी धर्मसभा का आयोजन करेगी। दोनों कार्यक्रमों को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, प्रशासन ने करीब 70 हजार सुरक्षाकर्मियों को वहां तैनात किया है। मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने रविवार को 'धर्मसभा' का आयोजन किया है। जबकि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 'आर्शीवाद उत्सव' के लिए आज अयोध्या पहुंच रहे हैं। जहां वह 3 बजे साधु संतों से मिलेंगे। साथ ही 6 बजे सरयू घाट पर आरती में शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्‍नी और बेटे आदित्य ठाकरे भी साथ रहेंगे। 25 नवंबर को वह सुबह 9 बजे राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन करेंगे। शिवसेना के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो ट्रेनों में शिवसैनिक अयोध्‍या पहुंच चुके हैं। पहली ट्रेन कल पहुंची थी और दूसरी ट्रेन शनिवार सुबह करीब 07:15 बजे अयोध्‍या पहुंची है। इन दोनों कार्यक्रमों को देखते हुए रेलवे स्‍टेशन पर बड़ी संख्‍या में पुलिस बल तैनात हैं। अयोध्‍या में धारा 144 लगाई जा चुकी है। आज अयोध्‍या में स्‍कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। शहर की करीब 50 स्‍कूलों में सुरक्षाबलों के कैंप लगाए गए हैं।

लखनऊ में पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अयोध्या में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी, एक उप पुलिस महानिरीक्षक, तीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 21 क्षेत्राधिकारी, 160 इंस्पेक्टर, 700 कांस्टेबिल, पीएसी की 42 कंपनी, आरएएफ की पांच कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा, एटीएस के कमांडो और ड्रोन कैमरे भी निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं।

ram mandir,ayodhya ram mandir,uttar pradesh news,uttar pradesh politics,bjp,vhp,rss,yogi adityanath,ayodhya,up police,shivsena,faizabad news,samajwadi party,akhilesh yadav,pm narendra modi,amit shah,up police

चारों तरफ कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय में खौफ का माहौल है। कुछ लोगों ने शुक्रवार को ही घर के सभी जरूरी सामानों का स्टॉक कर लिया है। उन्होंने राशन, फल, सब्जी और दवाओं का स्टॉक कर लिया है। हर कोई अपने-अपने घरों में सुरक्षित हो चुके हैं। कई लोगों को इस बात का डर है कि कहीं 6 दिसंबर 1992 की घटना फिर से न घटित हो जाए। आज (शनिवार) को अयोध्‍या में स्‍कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। शहर की करीब 50 स्‍कूलों में सुरक्षाबलों के कैंप लगाए गए हैं।

अयोध्या में सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो इसलिए अधिकारी अलर्ट है। अयोध्या के डीएम अनिल कुमार ने कहा कि प्रशासन लगातार स्थानीय लोगों के संपर्क में है। वहां किसी भी तरह के डर का मौहाल नहीं है। डीएम ने वहां के लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी को भी डरने की जरूरत है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि शिवसेना और वीएचपी दोनों को कार्यक्रम करने की इजाजत दी गई है। दोनों की ओर से आश्वासन दिया गया है कि उनके कार्यक्रम की वजह से किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होगी।

अखिलेश यादव की अयोध्‍या में सेना भेजने की अपील

राम मंदिर के निर्माण को लेकर विश्‍व हिंदू परिषद(विहिप) और शिवसेना के मुहिम तेज करने के बीच उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट से अयोध्‍या में सेना भेजने की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट मामले पर कार्रवाई करे और हालात काबू में करने के लिए सेना बुलाए। अखिलेश ने कहा, 'बीजेपी न तो सुप्रीम कोर्ट और न संविधान में विश्‍वास रखती है। बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है। यूपी में जैसा माहौल है, विशेष रूप से अयोध्‍या में उस पर सुप्रीम कोर्ट नजर रखे और जरूरत पड़ने पर सेना बुलाए।'

भय का माहौल बिल्कुल भी नहीं : प्रशासन

अयोध्या के कलेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि हम स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क में हैं। भय का माहौल बिल्कुल भी नहीं है। शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद का कार्यक्रम प्रशासन की अनुमति के बाद आयोजित किया गया है। प्रशासन की शर्तों पर सभी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, इसलिए डरने जैसी कोई बात नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को तीन और IPS अधिकारी को अयोध्या में तैनात किया गया है। जोन के सभी अधिकारी 24 घंटे कैंप लगाकर और घूम-घूम कर निगरानी करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत