न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : 1 किलो अफीम के साथ तस्करों से बरामद हुई 7.65 क्विंटल डोडा पोस्त, ट्रोले में टीनशेड के पीछे छिपाएं थे 45 बोरे

पुलिस को बड़ी सफलता मिली जिसमें उन्होनें तस्करों से ट्रोले में छुपाए 45 बोरों में 7 क्विंटल 65 किलो अवैध डोडा पोस्त व एक किलो अफीम जब्त की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Oct 2020 1:01:27

जोधपुर : 1 किलो अफीम के साथ तस्करों से बरामद हुई 7.65 क्विंटल डोडा पोस्त, ट्रोले में टीनशेड के पीछे छिपाएं थे 45 बोरे

पुलिस के द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ कारवाई कि जा रही हैं ताकि नशे की अवैध कारोबारी पर लगाम लगाई जा सकें। इस कड़ी में अब पुलिस को बड़ी सफलता मिली जिसमें उन्होनें तस्करों से ट्रोले में छुपाए 45 बोरों में 7 क्विंटल 65 किलो अवैध डोडा पोस्त व एक किलो अफीम जब्त की। वहीं ट्रोले के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। एसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि ट्रोले में लोहे के टीनशेड भरे हुए थे। उनके बीच 45 बोरों में डोडा पोस्त व अफीम छुपाई हुई थी। उन्होंने बताया कि एक कांस्टेबल ने शनिवार शाम चार बजे मादक पदार्थ की बड़ी खेप जोधपुर में आने की सूचना दी थी।

इस पर टीम ने लगातार ट्रोले की लोकेशन को ट्रैस करना शुरू कर दिया। ट्रोला झारखंड से चला था, जिसमें मादक पदार्थ बड़ी मात्रा में होने को लेकर रातभर पुलिस की टीम एसीपी के साथ जुटीं रहीं। ट्रोला भरतपुर व अजमेर होते हुए जोधपुर पहुंचा। पुलिस ने चालक बालेसर के खोडो का बास ढाढणिया निवासी हड़मानराम पुत्र भंवरलाल जाट को पकड़ लिया व मादक पदार्थ भी जब्त कर लिए।

एसीपी शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई में कुड़ी थानाधिकारी जुल्फिकार अली, स्पेशल टीम के सरजिल मलिक, एएसआई मनोज कुमार, हैड कांस्टेबल सुरेंद्रसिंह, पूंजराजसिंह, सुमेरसिंह, दौलाराम, कांस्टेबल दिनेश, कमलेश, प्रेम चौधरी, सुरेश, शांतिप्रकाश, मजीद, बाबूलाल, राजूराम, पेमाराम, परबतराम, ज्ञानचंद, रामावतार, करनाराम, धीरज, सुनील, अमरसिंह व जोगराजसिंह शामिल थे।

ट्रोला रात 2 बजे अजमेर पंहुचा, फिर मूवमेंट बंद हुआ

एसीपी ने बताया कि रात 2 बजे जैसे ही ट्रोला भरतपुर से होता हुआ अजमेर पहुंचा तो उसका मूवमेंट बंद हो गया। संदेह हुआ कि चालक ट्रोले को साइड में लगा कहीं आराम करने लग गया होगा, लेकिन पुलिस की टीम एसीपी के साथ जागती रही। सुबह हो चुकी थी, लेकिन ट्रोले का कोई मूवमेंट नहीं हुआ। फिर सुबह दस बजे बाद फिर ट्रोला चला। एसीपी ने बताया कि ट्रोला अजमेर पासिंग का है। ट्रोले का मालिक हड़मानराम जाट स्वयं ही उसे चला रहा था।

झंवर थाना क्षेत्र में होनी थी मादक पदार्थ की डिलीवरी

मामले के अनुसार झारखंड से जोधपुुर तक मादक पदार्थ की बड़ी खेप लाई गई थी। कमिश्नरेट के झंवर थाना इलाके में इसकी डिलीवरी होनी थी। पुलिस ने सप्लाई से पहले ही मादक पदार्थ की खेप को पकड़ लिया। पुलिस अब मामले की जांच करने में जुटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?