न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संक्रमित साथी के साथ सेल्फी लेना 6 अधिकारियों को पड़ा भारी, हुए सस्पेंड

सेल्फी के सामने आने के बाद इन सभी को सस्पेंड कर दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Mar 2020 4:25:43

कोरोना संक्रमित साथी के साथ सेल्फी लेना 6 अधिकारियों को पड़ा भारी, हुए सस्पेंड

पाकिस्तान में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है. यहां संक्रमित लोगों की संख्या 800 से ज्यादा हो गई है वहीं इस वायरस से 6 लोगों की जान जा चुकी है। दक्षिणपूर्वी प्रांत बलूचिस्तान में सोमवार को कोरोना वायरस के कारण पहली हुई। सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि क्वेटा के एक अस्पताल में 65 साल के शख्स का इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया, 'क्वेटा के फातिमा जिन्नाह चेस्ट हॉस्पिटल में 65 साल के कोरोना मरीज की जान चली गई। बलूचिस्तान में पहले कोरोना मरीज की जान जाने से दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। परिवार के साथ संवेदना है।' इस वायरस को लेकर सबसे ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि कई बार इसके लक्षण देर से नजर आते हैं और तब कई लोगों तक इन्फेक्शन फैल चुका होता है। इसी का खामियाजा कराची के 6 अधिकारियों को भुगतना पड़ा। इन अधिकारियों की सेल्फी सामने आई जिसमें ये लोग एक कोरोना पॉजिटिव साथी के साथ सेल्फी ले रहे थे। सेल्फी के सामने आने के बाद इन सभी को सस्पेंड कर दिया गया।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से 6 की मौत, संक्रमित लोगों की संख्या 800 पार

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खैरपुर जिले के डेप्युटी कमिश्नर ने 6 रेवेन्यू अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। ये सब अलग-अलग जगहों के थे और इन्होंने COVID19 के लिए पॉजिटिव पाए गए एक साथी के साथ सेल्फी ली थी। जानकारी के मुताबिक कोरोना पीड़ित शख्स हाल की में ईरान से लौटा था। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये सभी अपने साथी से मिलने गए थे जो एक धार्मिक यात्रा से लौटकर आया था।

उस वक्त इस शख्स में कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। बाद में टेस्ट होने पर यह कोरोना के लिए पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद जब इन अधिकारियों की सेल्फी सामने आई तो सभी को सस्पेंड कर दिया गया। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।

बता दे, बलूचिस्तान में अब तक कोरोना के 108 मामले सामने आ चुके हैं। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान का कहना है कि प्रांत में मेडिकल इक्विपमेंट, जैसे टेस्ट किट और प्रोटेक्टिव सामान की कमी है। सिंध में कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं और अब यहां कोरोना पीड़ितों की संख्या 352 हो गई है। सिंध के 11 मामलों में से 7 राजधानी कराची के हैं। सिंध में खराब हालात को देखते हुए सेना को बुलाना पड़ा है। सिंध प्रांत की राजधानी कराची में कोरोना के संक्रमण के 225 से ज्‍यादा मामले सामने आए हैं। खैबर पख्तूनख्वा में 31 और इस्लामाबाद में 11 मामले सामने आए हैं। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने 15 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका