न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्लीनिक पर बुलाकर डॉक्टर ने महिला को लगाया बेहोशी का टीका, फिर किया रेप, बनाया वीडियो

मुंबई में मरीज द्वारा एक डॉक्टर पर इलाज के बहाने बलात्कार करने का आरोप लगाया है। 27 वर्षीय महिला का कहना है कि डॉक्टर ने 2015 में उसे एक टीका लगाया, जिसके बाद वह उसके क्लीनिक में बेहोश हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Oct 2019 2:29:37

क्लीनिक पर बुलाकर डॉक्टर ने  महिला को लगाया बेहोशी का टीका, फिर किया रेप, बनाया वीडियो

मुंबई में मरीज द्वारा एक डॉक्टर पर इलाज के बहाने बलात्कार करने का आरोप लगाया है। 27 वर्षीय महिला का कहना है कि डॉक्टर ने 2015 में उसे एक टीका लगाया, जिसके बाद वह उसके क्लीनिक में बेहोश हो गई। जिसके बाद डॉक्टर ने बलात्कार किया और जब वह घर लौटी तो उसके मोबाइल फोन पर उसकी एक आपत्तिनजक वीडियो क्लिप भेजी गई जो उसने बनाई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेघवाडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जोगेश्वरी इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय महिला डॉक्टर वंशराज द्विवेदी के संपर्क में 2015 में आई थी। आरोपी डॉक्टर ने किसी बीमारी के इलाज के लिए मई 2015 में उसे एक टीका लगाया, जिसके बाद वह उसके क्लीनिक में बेहोश हो गई। अधिकारी ने बताया कि इस के बाद, डॉक्टर ने महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार किया और जब वह घर लौटी तो पीड़िता को उसके मोबाइल फोन पर उसकी एक आपत्तिनजक वीडियो क्लिप भेजी गई जो उसने बनाई थी। जब पीड़िता ने आरोपी से वह क्लिप मांगी तो डॉक्टर ने उसे धमकाया और कहा कि यदि वह उससे शारीरिक संबंध बनाए नहीं रखती है तो वह क्लिप को ऑनलाइन शेयर कर देगा। अधिकारी ने कहा, 'इसके बाद जब क्लीनिक में कोई मरीज नहीं होता था, तब आरोपी ने कई बार उसका बलात्कार किया।'

इस बीच, महिला का पिछले साल दिसंबर में विवाह हो गया और वह उपनगर मलाड में अपने पति के घर चली गई। अधिकारी ने बताया कि हालांकि, आरोपी ने हाल में फिर पीड़िता से संपर्क किया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। महिला ने जब इनकार कर दिया तो उसने वीडियो साझा करने की धमकी दी। महिला के पति को तीन अक्टूबर को उसके फोन में एक वीडियो क्लिप भेजी गई, जिसमें महिला और एक व्यक्ति था। जब पीड़िता के पति ने उससे इस बारे में पूछताछ की तो महिला ने उसे आरोपी के बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला का पति उसे मेघवाडी पुलिस थाने लेकर गया और उसने चिकित्सक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया था। अदालत ने आरोपी को 17 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर