न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार: छपरा जंक्शन पर बलिया-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से 50 नरकंकाल बरामद, तस्कर गिरफ्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा रेलवे स्टेशन से 50 नरकंकाल मिले हैं और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Nov 2018 9:03:39

बिहार: छपरा जंक्शन पर बलिया-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से 50 नरकंकाल बरामद, तस्कर गिरफ्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा रेलवे स्टेशन से 50 नरकंकाल मिले हैं और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे) तनवीर अहमद ने बताया कि पूर्वी चम्पारण जिले के निवासी संजय प्रसाद (29) से नरकंकाल बरामद किए गए, जिसे रेलवे पुलिस ने डाउन बलिया- सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया। अहमद ने बताया कि प्रसाद से 16 मानव खोपड़ी और 34 कंकाल बरामद किए गए। इसके अलावा उसके कब्जे से 2450 रुपए, भूटान की मुद्रा, विभिन्न देशों के एटीएम कार्ड तथा एक विदेशी सिम बरामद किया गया। इस मामले में गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है और उसके पास से मिले मोबाइल का कॉल डिटेल्स खंगाला जा रहा है।

उत्तरप्रदेश के बलिया से खरीदा कंकाल

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रसाद ने बताया कि उसने उत्तरप्रदेश के बलिया से इन कंकालों को खरीदा था और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी होते हुए भूटान जा रहा था। उन्होंने कहा कि प्रसाद संभवत: उस गिरोह का हिस्सा था जो हिमालयी देश में तांत्रिकों को नरकंकाल की आपूर्ति करते हैं। उसे जेल भेज दिया गया है और उसके सहयोगियों की तलाश के लिए जांच जारी है।

पहले भी मिला था नर कंकाल

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के पूरबस्थली शहर में पुलिस ने एक घर से 18 नरकंकाल जब्त किए थे। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। कालना के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नितिन सिंघानिया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के एक दल ने पूरबस्थली में नंदा कॉलोनी के एक घर पर छापा मारा और 18 कंकाल जब्त किए। उन्होंने बताया कि कंकाल आपूर्ति का अवैध कारोबार चलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि तापस पाल और उसका सहयोगी मनोज विश्वास मानव कंकाल का अवैध कारोबार करते थे।

9 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर स्टेशन पर लावारिश हालत में काफी संख्या में नर कंकाल बरामद किया गया था। गिरफ्तार तस्कर से गिरोह से जुड़े सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। बरामद नरकंकाल का उपयोग तांत्रिक के अलावा और कि काम में होता था। यह जांच का विषय है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत