करौली : अवैध अफीम की खेती पर चला नारकोटिक्स ब्यूरो का ट्रेक्टर, नष्ट की गई 50 लाख की फसल

By: Ankur Mon, 01 Mar 2021 5:03:04

करौली : अवैध अफीम की खेती पर चला नारकोटिक्स ब्यूरो का ट्रेक्टर, नष्ट की गई 50 लाख की फसल

राजस्थान के करौली जिले से अवैध अफीम की खेती करने का मामला सामने आया जिसकी जानकारी केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को लगी तो उन्होनें जिला पुलिस के सहयोग से इस अफीम को नष्ट करवाया है। अफीम करीब 3 हजार 825 वर्ग मीटर सरकारी चरागाह भूमि पर उगाई थी। ब्यूरो ने प्रकरण 04/2021 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस खेती से लगभग 50 लाख रुपए कीमत की अवैध अफीम का उत्पादन होना तय था।

उप नारकोटिक्स आयुक्त विकास जोशी ने बताया कि सहायक नारकोटिक्स आयुक्त विजय सिंह मीणा और निरीक्षक जेपी मीणा को खेत में अवैध रूप से अफीम उगाने की सूचना मिली। इस पर जिला पुलिस करौली के सहयोग से ग्राम मुंडरी, राजस्व ग्राम मार का कुआं, थाना व तहसील मंडरायल, जिला करौली स्थित पर उगी हुई अफीम को नष्ट करवाया।

ये भी पढ़े :

# अलवर : 3 मार्च से शुरू हाेगी शराब के दुकानों की ई-नीलामी, 293 दुकानों के लिए 1424 रजिस्ट्रेशन

# बीकानेर : मरूधरा में दिखाई दिया श्रीनगर की बर्फबारी का असर, 5 डिग्री गिरा रात का पारा

# अजमेर : आज से शुरू हुआ वैक्सीनेशन का तीसरा चरण, देना होगा बीमारी से पीड़ित होने का प्रमाण-पत्र

# उदयपुर : तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी इनोवा कार को टक्कर, मौके पर ही हुई 2 युवकों की मौत

# जयपुर : बदमाशों ने बनाया बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को निशाना, 10 लाख लूट लगाई आग

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com