न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब से सटे बॉर्डर पर BSF ने 5 पाकिस्तानी घुसपैठिए मार गिराए; जम्मू-कश्मीर/ बारामूला में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर

पंजाब के तरन तारन में बीएसएफ ने पाकिस्तान बॉर्डर पर 5 घुसपैठियों को मार गिराया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Aug 2020 12:44:40

पंजाब से सटे बॉर्डर पर BSF ने  5 पाकिस्तानी घुसपैठिए मार गिराए; जम्मू-कश्मीर/ बारामूला में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी किया ढेर

पंजाब के तरन तारन में बीएसएफ ने पाकिस्तान बॉर्डर पर 5 घुसपैठियों को मार गिराया। संदिग्ध मूवमेंट दिखने पर बीएसएफ ने घुसपैठियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में घुसपैठिए मारे गए। उनके आतंकी या ड्रग तस्कर होने का शक है। घटना सुबह पौने पांच बजे की है।

पांचों घुसपैठियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से एक राइफल और बैग भी मिले हैं। मुठभेड़ तरन तारन जिले में ढल पोस्ट के पास हुई। बीएसएफ के सीनियर अफसरों ने बताया कि जवान रोज की तरह गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें ढल के सरहदी गांव के पास पाकिस्तान की तरफ से कुछ लोग भारतीय सीमा में दाखिल होते नजर आए। उसके बाद जवान अलर्ट हो गए थे।

फिरोजपुर स्थित बीएसएफ के कैंप ऑफिस से सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे हैं। ढल इलाका तरन तारन जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर है। इस इलाके में पहले भी घुसपैठ और ड्रग तस्करी की कोशिशें होती रही हैं। 4-5 महीने पहले स्मैक पकड़ी गई थी। यहां से लाहौर करीब है।

बीएसएफ के गुरदासपुर सेक्टर में बीओपी चंदू वडाला के पास 89 बटालियन के जवानों और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने कुछ दिन पहले 5 किलो हेरोइन बरामद की थी। पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन मंगवाने वाले एक युवक सुखविंदर सिंह काका को भी गिरफ्तार किया था।

बारामूला के सालूसा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। एनकाउंटर अभी जारी है। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में पुलिस, आर्मी और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं।

दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

वहीं, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन ISIS के एक आतंकवादी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। धौला कुआं इलाके में शुक्रवार की देर रात शुरू किए गए ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आतंकी को जिंदा पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान दोनों तरफ से काफी गोलीबारी भी हुई। पकड़े गए आतंकी का नाम अबू यूसुफ खान है। उससे लोधी रोड स्थित स्पेशल सेल के ऑफिस में पूछताछ की जा रही है। यूसुफ कई इलाकों में रेकी कर चुका था। पकड़े गए आतंकी के पास से 2 आईईडी और हथियार बरामद किए गए हैं। आतंकी दिल्ली में किसी बड़े शख्स को निशाना बनाने के मकसद से पहुंचा था। एनएसजी दस्ते ने आकर उस IED को डिफ्यूज किया। अबू यूसुफ दिल्ली में कुछ सहयोगियों के साथ काम कर रहा था, जो उसे लॉजिस्टिक सपोर्ट दे रहे थे। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुट गई है। अबू यूसुफ उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का निवासी है और पुलिस उसके घर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें