
महामंदिर थाने में ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज हुआ। शिवनगर, मंडोरिया गेट निवासी दीपक पुत्र ओमप्रकाश शर्मा ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनका खाता एसबीआई की शाखा राइकाबाग में है। गत 3 जनवरी को 1999 रुपए खाते से निकल गए, इसके अगले दिन 4 जनवरी को किसी ने फोन किया और फिर खाते से 19094 व 19094 रुपए पार हो गए। जो यूपीआई नंबर के माध्यम से आगयदर मलिक नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुए। ये घटना 4 जनवरी की रात साढ़े आठ बजे घटित हुई। ऐसे में दीपक के खाते से कुल 40187 रुपए पार हो गए।














