न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : पुलिस ने 4 अभियुक्त सहित मास्टर माइंड को किया गिरफ्तार, घर में बंधक बना की थी चोरी

उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र के अंबावगढ़ में घर में घुसकर लोगों को बंधक बनाया गया था और बंदूक की नोक पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 3:02:54

राजस्थान : पुलिस ने 4 अभियुक्त सहित मास्टर माइंड को किया गिरफ्तार, घर में बंधक बना की थी चोरी

बीते दिनों उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र के अंबावगढ़ में घर में घुसकर लोगों को बंधक बनाया गया था और बंदूक की नोक पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसको लेकर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया है। एसएसपी कैलाश चंद्र बिश्नाेई ने बताया कि कौमी एकता नगर निवासी अंबामाता थाने के हिस्ट्रीशीटर फरदीन उर्फ बुग्गी (21) पुत्र ताज मोहम्मद, मस्तान बाबा के पास निवासी मोहम्मद यूसुफ मलिक (40) पुत्र मोहम्मद यूनुस और अंबामाता हुसैन काॅलाेनी निवासी मोहम्मद शाहरुख उर्फ साहब (24) पुत्र मोहम्मद शाहिद काे गिरफ्तार किया। साथ ही घटना के साजिश रचने वाले घंटाघर नावघाट निवासी नदीम शेख पुत्र असलम खान काे भी गिरफ्तार किया है।

बता दें कि शनिवार रात काे घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस काे परिवादी शरद गांधी पुत्र हीरालाल गांधी ने बताया था कि 3 बदमाश घर में घुस आए और परिवार काे पिस्टल-चाकू तानकर अलमारियां खाेलने लगे। नकदी नहीं मिलने पर पत्नी और मुझसे 2 सोने के कड़े, 2 सोने की चैन, घड़ी छीनकर ले गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आदतन अपराधियाें के फाेटाे परिवादियाें काे दिखाए।

उन्हाेंने फरदीन की पहचान। पुलिस ने 10 टीम बनाकर शहर के अलग-अलग क्षेत्राें में भेजा। फिर पीछा करते हुए शहर छाेड़ने से पहले ही तीन आराेपियाें काे दबाेच लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्ताें ने कहा कि नदीम शेख ने परिवार के पास बहुत पैसा हाेने की जानकारी देते हुए अासानी से वारदात काे अंजाम देने की याेजना बताई थी।

इसके बाद पुलिस ने नदीम काे भी गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त बाइक, लूटे गए जेवर और हथियार बरामद नहीं हुए हैं। कार्रवाई में इंस्पेक्टर लक्ष्मणराम विश्नाेई, हनुवंत सिंह राजपुरोहित, एएसअाई इशाक मोहम्मद, दलपत सिंह, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, उम्मेद सिंह, कांस्टेबल श्रवण कुमार आदि शामिल थे।

फरदीन पर 17 मुकदमे, 7 बार गिरफ्तार, यूसुफ 6 केस में नामजद

अभियुक्त फरदीन उर्फ बुग्गी अंबामाता थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लूट, चाेरी, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट के तहत 17 मुकदमे दर्ज हैं। बड़ी बात यह है कि 2019 में पुलिस ने उसे 7 वारदाताें में 7 बार गिरफ्तार किया, लेकिन जेल से बाहर आते ही वह फिर अपराध करने लगता। माेहम्मद यूसुफ के खिलाफ भी चाेरी, आर्म्स एक्ट जैसे 6 मुकदमे दर्ज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री