Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : 30 लाख की शराब के साथ गिरफ्तार हुआ एक बदमाश, छिपा रखी थी ट्रक में गद‌्दों के बीच

आबकारी विभाग की टीम ने एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए दादिया टोल पर हरियाणा निर्मित शराब से भरा ट्रक पकड़ा है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Feb 2021 3:18:03

सीकर : 30 लाख की शराब के साथ गिरफ्तार हुआ एक बदमाश, छिपा रखी थी ट्रक में गद‌्दों के बीच

आबकारी विभाग की टीम ने एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए दादिया टोल पर हरियाणा निर्मित शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। 10 चक्का ट्रक में फॉम के गद्दे भरे हुए थे और बीच में 30 लाख रुपए कीमत की 420 कार्टन हरियाणा निर्मित शराब भरी हुई थी। ट्रक ड्राइवर देवाराम को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किया गया है।
सहायक आबकारी अधिकारी लक्ष्मीनारायण देवंदा ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि हरियाणा निर्मित शराब का ट्रक आने वाला है। एईओ लक्ष्मीनारायण देवंदा ने सीआई आशुतोष बगड़िया, एएसआई मदनलाल बुरड़क, एएसआई जगदीश खीचड़, पीओ अशोक कुमार की दो टीमों गठित की। इसमें से एक टीम को नवलगढ़ बॉर्डर पर लगाया और दूसरी टीम दादिया टोल बूथ पर लगाई।

नवलगढ़ से ट्रक निकला तो इसके आगे-पीछे दो टीमें लगा दी। दादिया टोल पर आते ही ट्रक पकड़ लिया। ट्रक खाली किया और शराब निकली तो ड्राईवर भैंराराम ने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। हालांकि ट्रक को एसकोर्ट कर रहे आरोपी आगे होने के चलते भाग निकले। 10 चक्का ट्रक में फोम के नीचे जुबली रेयर व्हीस्की के 49 कार्टन, रॉयल स्टेग के 21 कार्टन, मेकडॉल के 270 कार्टन और टूरबोर्ग बीयर के केन के 80 कार्टन सहित कुल 420 शराब के कार्टन भरे थे। आबकारी टीम ने एक सप्ताह में अवैध शराब से भरे ट्रक पकड़ने की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की है।

ट्रक ड्राइवर देवाराम पुत्र भैंराराम निवासी बाड़मेर ने पहले झूठ बोला कि ट्रक में सिर्फ गद्दे के फोम भरे हैं, उसने ई-वे बिल भी दिखाया। सख्ती से पूछताछ पर उसने बताया कि वह हरियाणा के भिवानी से कोटा शराब ले जा रहा था। शराब सप्लाई कर गद्दों को वापस भिवानी ले जाता है। वह कई बार जयपुर व कोटा में सप्लाई कर चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका