न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : घर में हुई 30 लाख के गहनों की चोरी, रंग-रोगन करने आए पेंटरों पर शक

श्रीगंगानगर के एक पीजी हॉस्टल से लगभग 50 तोला सोने के जेवरात तथा काफी मात्रा में चांदी के सिक्के चोरी होने की बात बताई जा रही है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Nov 2020 6:36:14

राजस्थान : घर में हुई 30 लाख के गहनों की चोरी, रंग-रोगन करने आए पेंटरों पर शक

श्रीगंगानगर के एक पीजी हॉस्टल के संचालक के घर से लगभग 50 तोला सोने के जेवरात तथा काफी मात्रा में चांदी के सिक्के चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। गहनों की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। पुरानी आबादी थाना पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 20 निवासी राजेंद्र गोयल ने मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में पिछले दिनों मकान एवं पीजी हॉस्टल में रंग रोगन करने आए लाेगाें पर शक जताया गया है।

पुलिस ने बताया कि गोयल ने मुकदमे में बताया है कि दीपावली को देखते हुए उसने ठेकेदार मुकेश राव पेंटर से मकान एवं हॉस्टल के रंग रोगन की बात की थी। मदन राव पेंटर ने 15 सितंबर को रंग रोगन का काम शुरू करवा दिया। जयराम, प्रवीण और दो तीन अन्य युवकों को इस काम पर लगाया। रंग रोगन का काम 30 अक्टूबर तक चला। इसके दो-तीन दिन बाद उसने मकान की प्रथम मंजिल पर बेडरूम में रखी लकड़ी की अलमारी के लॉकर को चेक किया। लॉकर टूटा हुआ था। उसमें सोने-चांदी के जेवरात वाला बैग नहीं मिला।

रंग-रोगन करने आए पेंटरों पर शक, केस दर्ज

बैग में लगभग 50 तोले सोने के जेवरात और चांदी के 15 सिक्के थे। सोने के कुछ टूट-फूट के गहने भी बैग में थे। पुलिस के अनुसार राजेंद्र गोयल ने बताया है कि रेगजीन के बैग में उसकी पत्नी ललिता देवी की सोने की 14 चूड़ियां, गले के दो हार, दो जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी कांटे, 6 लेडीज अंगूठियां, खुद उसकी सोने की एक चेन, दो जेंट्स अंगूठियां, उसके पुत्र दीपक की पत्नी की सोने की चार चूड़ियां, एक हार, दो जोड़ी टॉप्स/कांटे, तीन लेडीज अंगूठियां, एक सोने की चेन, दीपक की सोने की दो चेन, एक अंगूठी, उसके छोटे पुत्र महेंद्र की पत्नी नीतू गोयल की सोने की 4 चूड़ियां एक मंगलसूत्र, एक लेडीज चेन, तीन अंगूठियां, एक हार, दो जोड़ी टॉप्स, दो जोड़ी कांटे और महेंद्र की सोने की चेन व एक अंगूठी आदि गहने गायब हैं। चोरी गए सोने के जेवरात का बाजार भाव लगभग 25 लाख रुपए है। सोने के कुछ टूटे-फूटे गहने और चांदी के जेवरात मिलाकर यह चोरी लगभग 30 लाख की बताई जा रही है।वहीं पुलिस ने बताया कि चोरी बड़ी है। इसके लिए टीम गठित की गई है। जल्दी ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री