न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : जैन मंदिर से चोरी हुई 500 साल पुरानी अष्टधातु की 30 मूर्तियां

जयपुर में घाट की गुणी इलाके में स्थित दिगम्बर जैन मंदिर पार्श्वनाथ (बोहरा जी) में चोरी की बड़ी वारदात हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Feb 2021 8:06:03

जयपुर : जैन मंदिर से चोरी हुई 500 साल पुरानी अष्टधातु की 30 मूर्तियां

प्रदेश की राजधानी में चोरियां लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। इसमें अब चोरों ने जैन मंदिर को निशाना बनाया हैं। जयपुर में घाट की गुणी इलाके में स्थित दिगम्बर जैन मंदिर पार्श्वनाथ (बोहरा जी) में चोरी की बड़ी वारदात हुई। यहां चोर मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर रविवार को देर रात अंदर घुसकर 30 मूर्तियों सहित कई अन्य कीमती सामान चुराया। चोरी हुई मूर्तियां करीब 500 साल पुरानी बताई जा रही है। यह सभी अष्टधातु और पाषाण से बनी हुई थी।

चोरों ने मंदिर के पुजारी के कमरे की बाहर से कुंदी लगा दी। इसके अलावा, मंदिर में ही रह रहीं आर्यिका सुविश्वास मति माताजी के कमरे को भी बाहर से बंद कर दिया। आर्यिका श्री सोमवार अल सुबह जागी। उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा। तब पता चला कि दरवाजा बाहर से बंद है। इसके बाद उन्होंने पुजारी को आवाज दी। पुजारी ने उठकर देखा तो उसके कमरे के भी कुंदी लगी हुई थी। इसके बाद पुजारी गेट तोड़कर बाहर निकला। बाहर आकर उसने देखा कि मंदिर परिसर में सभी ताले टूटे थे। इसके बाद मंदिर कमेटी को वारदात की सूचना दी।

तब मंदिर कमेटी के पदाधिकारी रमेश बोहरा, पवन बज एवं कमल बज जैन मंदिर पहुंचे। वहां अष्टधातु और पाषाण की 30 जैन प्रतिमाएं, 65 हजार की नकदी, तीन भामंडल और तीन छत्र, प्राचीन यंत्र गायब नजर आए। इसके अलावा दानपात्र के ताले भी टूटे पड़े थे। दो किलो चांदी का सामान भी नहीं मिला। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस को सूचना दी। यहां मंदिर की छत की ओर जाने वाले रास्ते पर भी रुपए गिरे हुए मिले हैं।

राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल गोधा, राजाबाबू गोधा एवं अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों ने इस चोरी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए चोरों को शीघ्र पकड़ कर सभी प्रतिमाएं एवं अन्य सामग्री वापस प्राप्त करने तथा जैन मंदिरों की सुरक्षा की राज्य सरकार से मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती