Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जब्त किया गया जयपुर से बेंगलुरू ले जाया जा रहा 3 हजार किलो मांस

अवैध रूप से जयपुर से बेंगलुरू 3 हजार किलो बकरे व मेंढ़ों का मांस 100 डिब्बों में पैक करके ले जाया जा रहा था। रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में इसे जब्त किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 Feb 2021 5:16:34

जब्त किया गया जयपुर से बेंगलुरू ले जाया जा रहा 3 हजार किलो मांस

राजस्थान स्लॉटर हाउस निगरानी समिति के नोडल अधिकारी हरेंद्रसिंह चिराणा ने अवैध मांस पकड़ने की एक कार्रवाई की है। जिसमें अवैध रूप से जयपुर से बेंगलुरू 3 हजार किलो बकरे व मेंढ़ों का मांस 100 डिब्बों में पैक करके ले जाया जा रहा था। रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में इसे जब्त किया गया। इसमें सीकर जिले के एक मीट व्यापारी तौफिक अहमद का 302 बकरों का मांस और 201 मेंढ़ों का मांस था। इन बकरों व मेंढ़ों को स्लॉटर हाउस के बजाय सीकर में ही तैयार कर मांस भेजा जा रहा था। लंबे समय बाद इस प्रकार की कार्रवाई की गई है।
व्यापारी तौफिक अहमद सीकर से बकरा व मेंढ़े खरीदता है। इसके बाद इन्हें अपनी फर्म क्वालिटी मटन शॉप नंबर 39 न्यू मार्केट रोड शिवाजी नगर के नाम से तैयार करवाकर अन्य राज्यों में मांस सप्लाई करता है। तौफिक अहमद के द्वारा भेजे गए 302 बकरों का मांस और 201 मेंढ़ों का मांस के लिए पलसाना के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार मेहता द्वारा सभी बकरों व मेंढ़ों के स्वस्थ होने की रिपोर्ट तैयार कर एनीमल हेल्थ सर्टिफिकेट जारी करने की बात सामने आ रही है। जिसमें उनके हस्ताक्षर व मोहर भी लगी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि इनमें कोई बीमारी नहीं पाई गई है। मांस तैयार करेन का कार्य हाईजिन व सेनेटरी कंडीशन के साथ किया गया है। उन्होंने बताया कि काफी समय से अवैध रूप से मांस अन्य राज्यों व बड़े शहरों में भेजे जाने की सूचना मिल रही थी। इस कार्रवाई में जीआरपी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 13 नगों की जांच डॉ. कमलेश मीणा ने की थी। अवैध रूप से ले जाए जा रहे मांस को पकड़ने के उपरांत स्लॉटर हाउस के अधिकारियों ने अपनी निगरानी में नष्ट करवा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका