पश्चिम बंगाल स्थित जलपाईगुड़ी के धुपगुड़ी सिटी में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां, कोहरे के चलते कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 18 घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। जलपाईगुड़ी के एएसपी डॉ सुमंत राय ने जानकारी दी कि मंगलवार रात को 9:5 बजे बोल्डर से लदा ट्रक मायानाली से जा रहा था। दूसरी ओर एक टाटा मैजिक और मारुति वैन गलत दिशा में आ रही थी। इस बीच कोहरे के चलते पहले ट्रक और टाटा मैजिक भिड़ी और फिर मारुति वैन भी भिड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को धुपगुड़ी के एक अस्पताल ले जाया गया तो वहीं मृतकों का शव पोस्टमार्टम हाउस रवाना किया गया।