न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर ये 11 चीजें होतीं तो नहीं हारते चुनाव, बीजेपी नेता ने PM मोदी को 2014 के मेनिफेस्टो की दिलाई याद

राज्यों में मिली हार के बाद बीजेपी नेता और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय (Ashwini Upadhyay) ने पीएम मोदी ( PM Modi) को ट्वीट किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Dec 2018 8:40:05

अगर ये 11 चीजें होतीं तो नहीं हारते चुनाव, बीजेपी नेता ने PM मोदी को 2014 के मेनिफेस्टो की दिलाई याद

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बीजेपी (BJP) को मिली हार के बाद अब पार्टी के नेता मुखर हो उठे हैं। राज्यों में मिली हार के बाद बीजेपी नेता और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय (Ashwini Upadhyay) ने पीएम मोदी ( PM Modi) को ट्वीट किया है। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव का मेनिफेस्टो निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही ट्वीट कर दिया और इस पर अमल न होने से ही हार की तरफ इशारा किया है। अश्विनी उपाध्याय ने दूसरे ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 11 कदम उठाने की मांग की है, कहा है कि तभी बीजेपी आगे के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। उपाध्याय की ओर से ट्वीट किए गए पुराना घोषणापत्र में अयोध्या में राम मंदिर, लैंगिक समानता के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड, जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे और धारा 370 की समाप्ति, विदेशों में जमा कालेधन की वापसी, गुड गवर्नेंस और समग्र विकास जैसे बिंदुओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया है। इसके अलावा देश में सौ स्मार्ट सिटी, हर परिवार को सस्ता मकान, हाई स्पीड रेल नेटवर्क की स्थापना, गांवों में रोजगार योजनाओं से सार्वजनिक संपत्तियों का निर्माण, हर गांव और खेत को पानी जैसे वादों को भी पूरा करने की मांग की है।

ये 11 चीजें लागू करें पीएम मोदी । बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने अपने दूसरे ट्वीट में मोदी सरकार से इन 11 बिंदुओं पर उचित पहल की मांग की है।

- मजबूत और प्रभावी 'हम दो-हमारे दो कानून'

- एक नाम, एक निशान, एक विधान, एक संविधान

- सभी बच्चों के लिए समान शिक्षा और समान चिकित्सा

- भारत के सभी नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता

- चल-अचल संपत्ति आधार से लिंक और आय से अधिक 100% संपत्ति जब्त

- 100 रुपये से बड़े नोट बंद और 10 हजार से महंगी वस्तुओं का कैश लेन-देन बंद

- भ्रष्टाचारियों, हवाला कारोबारियों, जमाखोरों और मिलाटवखोरों को आजीवन कारावास

- दागियों के चुनाव लड़ने, पार्टी बनाने और पार्टी पदाधिकारी बनाने पर आजीवन प्रतिबंध

- आक्रांताओं के नाम पर बने सड़कों, भवनों, मुहल्लों, कस्बे और शहरों का पुनःनामकरण

- घुसपैठियों की 100% संपत्ति जब्त करने और आजीवन कारावास देने के लिए नया कानून

- अवैध धर्मांतरण कराने वालों की संपत्ति जब्त करने और कठोर सजा के लिए केंद्रीय कानून

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी